फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   If there is soil found on the number plate, then there will be an invoice of two thousand

नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी तो होगा दो हजार का चालान

Mon, 30 Aug 2021 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
If there is soil found on the number plate, then there will be an invoice of two thousand
नई दिल्ली। अब आपको अपने वाहन की नंबर प्लेट साफ रखनी होगी। मिट्टी लगने या किसी अन्य वजह से नंबर प्लेट साफ नहीं दिखने पर दो हजार रुपये का चालान होगा। मिट्टी लगी या छिपी हुई नंबर प्लेट को डिफेक्टिव नंबर प्लेट माना जाएगा। साथ ही सारे कागजात चेक किए जाएंगे और कोई अन्य कमी निकली तो उसका भी चालान किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर ने शनिवार को इस बाबत आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि डंपर व मिक्सर समेत अन्य वाहन ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नंबर प्लेट छिपा लेते हैं। या फिर उस पर मिट्टी लगा देते हैं। यह भी देखने में आया है कि वाहन चालक नंबर प्लेट को छिपा कर दिल्ली में वारदात कर फरार हो जाते हैं। मुक्तेश चंदर ने बताया कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ 28 अगस्त को आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत इन वाहनों को पकड़कर उनके खिलाफ डिफेक्टिव नंबर प्लेट का चालान किया जाएंगे। डिफेक्टिव नंबर प्लेट के तहत दो हजार रुपये के चालान का प्रावधान है।
विज्ञापन

विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि वाहन की नंबर प्लेट को छिपाकर वाहन चलाने वाले चालकों को पकड़ने के लिए 28 अगस्त से दिल्ली में विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान 4 सितंबर तक जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकेगा। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस ट्वीट कर व सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म के जरिये दिल्लीवासियों को जागरूक किया जा रहा है। रविवार को भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर नंबर प्लेट को लेकर लोगों को जानकारी दी। विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा कि आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed