फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   If there is integration of Delhi Municipal Corporations, you can contest elections from anywhere

दिल्ली : नगर निगमों का एकीकरण हुआ तो कहीं से लड़ सकते हैं चुनाव

Fri, 11 Mar 2022 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 05:25 AM IST
सार

अभी वोट वाले निगम क्षेत्र से चुनाव लड़ने का है प्रावधान। इससे एकीकरण के बाद अस्तित्व में आए नियमों में भी दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग को संशोधन करना पड़ेगा। विलय होने के बाद नए नियम लागू हो जाएंगे।

विज्ञापन
If there is integration of Delhi Municipal Corporations, you can contest elections from anywhere
delhi mcd - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीनों नगर निगम का विलय होने पर नेताओं के लिए पूरी दिल्ली में चुनाव लड़ने के अवसर मिलेंगे। इससे एकीकरण के बाद अस्तित्व में आए नियमों में भी दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग को संशोधन करना पड़ेगा। विलय होने के बाद नए नियम लागू हो जाएंगे।

विज्ञापन


तीनों नगर निगमों के एक होने के बाद दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव के संबंध में दिल्ली नगर निगम वाले नियम लागू करने पड़ेंगे। उसे एकीकृत नगर निगम के इलाके को एक हिस्सा बनाना होगा। इस तरह नेता पूरी दिल्ली में अपनी श्रेणी अनुसार आरक्षित वार्ड से चुनाव लड़ सकेंगे। आयोग ने 10 साल पहले तीन नगर निगम बनने के बाद दिल्ली को तीन हिस्सों में बांट दिया था है और नगर निगम चुनाव के नियमों में परिवर्तन कर दिया था।
विज्ञापन


आयोग ने एक-दूसरे नगर निगम में जाकर नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक लगा रखी है। नेता उसी नगर निगम में चुनाव लड़ सकते हैं जिस नगर निगम में उनका वोट है, मगर वह उस नगर निगम के किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकते हैं। इस तरह आयोग के नियम के बाद से नेताओं के लिए चुनाव लड़ने के सीमित अवसर रह गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास तौर पर बड़े नेताओं और दो नगर निगम की सीमा से सटे वार्डों में रह रहे नेताओं के लिए चुनाव लड़ने का संकट पैदा हो गया था। दरअसल, उनके वार्ड की श्रेणी उनके अनुसार नहीं होने पर वह चुनाव लड़ने से वंचित रह जाते है, लेकिन तीनों नगर निगमों को विलय होने पर उनकी यह समस्या दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed