फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ice cream vendor stabbed to death in delhi

दिल्ली : भजनपुरा में घर जा रहे आइसक्रीम विक्रेता को चाकू घोंपकर मार डाला, आरोपी फरार

Fri, 15 Apr 2022 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 06:18 AM IST
सार

तीन-चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम। आठ से दस वार कर भाग गए आरोपी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कर रही है मामले की जांच।

विज्ञापन
Ice cream vendor stabbed to death in delhi
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार देर रात घर के पास ही एक आइसक्रीम विक्रेता की चाकू के आठ से दस वारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद तमकीन (45) के रूप में हुई है। बाइक सवार तीन-चार लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन


 राहगीरों ने तमकीन को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि तीन-चार दिन पूर्व तमकीन का कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उन लोगों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से कुछ आरोपियों की पहचान हुई है।  तमकीन अपने परिवार के साथ सुभाष मोहल्ला, मौजपुर इलाके में रहता था। परिवार में पत्नी, दो बच्चों के अलावा बड़ा भाई व भांजा समीर है। तमकीन बुधवार देर रात करीब 1.15 बजे  अपनी रेहड़ी लेकर घर की ओर आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शैतान चौक के पास बाइक से तीन-चार युवक पहुंचे और वहीं उतरकर तमकीन का पीछा करना शुरू कर दिया। घर के पास पहुंचते ही युवकों ने तमकीन पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। राहगीर तुरंत जख्मी हालत में उसे जीटीबी अस्पताल ले गए। इस बीच किसी ने उसके परिवार को खबर दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो तमकीन की मौत हो चुकी थी।

तिलक नगर में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रुपयों के लेनदेन में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रणजीत (28) के रूप में हुई। 10 अप्रैल को हुई इस वारदात को सुलझाते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान भोलू, गोलू, सौरभ और टिंकू व संजय के रूप में हुई है। भोलू, गोलू व सौरभ सगे भाई हैं जबकि अन्य इनके चचेरे भाई हैं।

पुलिस के मुताबिक रणजीत परिवार के साथ रघुबीर नगर इलाके में रहता था।  परिवार में पिता रणवीर सिंह, एक भाई व अन्य सदस्य हैं। रणजीत एक फैक्टरी में काम करता था। दस अप्रेल की देर रात परिवार को सूचना मिली कि घर के पास ही कुछ लड़के रणजीत को पीट रहे हैं। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो रणजीत खून से लथपथ वहां मिला। उसे ऑटो में डालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed