फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IB Alerts Delhi Police Of Drone Attack Or Terrorist Attack no entry inside Red Fort from 21 july to August 15 till Independence Day celebration is over

स्वतंत्रता दिवस तक लाल किला बंद : आज से 15 अगस्त तक सैलानियों को नहीं मिलेगा प्रवेश

Wed, 21 Jul 2021 12:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 Jul 2021 12:04 AM IST
सार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से मंगलवार देर शाम को लाल किला बंद करने की सूचना दी गई। एएसआई के निदेशक (स्मारक) एन. के पाठक ने एक आदेश पत्र जारी करते हुए अपने दिल्ली सर्कल के तमाम अधिकारियों, उत्तरी जिले की पुलिस और लाल किले में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे सीआईएसएफ कमांडेंट को इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन
IB Alerts Delhi Police Of Drone Attack Or Terrorist Attack no entry inside Red Fort from 21 july to August 15 till Independence Day celebration is over
स्वतंत्रता दिवस तक लाल किला बंद - फोटो : एएनआई

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लाल किला आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया। 21 जुलाई से 15 अगस्त तक लाल किले में घूमने के लिए जाने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से मंगलवार देर शाम को लाल किला बंद करने की सूचना दी गई। एएसआई के निदेशक (स्मारक) एन. के पाठक ने एक आदेश पत्र जारी करते हुए अपने दिल्ली सर्कल के तमाम अधिकारियों, उत्तरी जिले की पुलिस और लाल किले में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे सीआईएसएफ कमांडेंट को इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन


सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली पुलिस ने एएसआई को 15 जुलाई से ही लाल किले को बंद करने के लिए कहा था। फिलहाल एएसआई ने 15 की बजाय 21 जुलाई से लाल किला बंद करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने लाल किला और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक बढ़ा दी है। नागरिकों को जानना जरूरी है कि अब वह 16 अगस्त के बाद ही लाल किला घूमने जा पाएंगे।

आईबी अलर्ट: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हो सकता है ड्रोन हमला
वहीं, आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत के खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी किया है कि 15 अगस्त से पहले राजधानी में कभी भी ड्रोन से हमला हो सकता है। जम्मू और उत्तर प्रदेश में आतंकी वारदात अंजाम देने में नाकाम रहे दहशतगर्द अब देश की राजधानी को दहलाने की बड़ी योजना बना रहे हैं।

अमर उजाला ने खुफिया विभाग से मिले ऐसे ही इनपुट की खबर 14 जुलाई को भी प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई दिल्ली सहित देश के मेट्रो शहरों समेत कई शहरों पर हमला करा सकती है। आतंकियों को मानव बम बनाकर या फिर टारगेट किलिंग के जरिए वारदातों को अंजाम दिया जा सकता है।





देश के खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को इस तरह के इनपुट्स मिले हैं। इस तरह के इनपुट्स के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दिल्ली में कई जगहों पर अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। 

दिल्ली पुलिस की आतंकी निरोधी सेल स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लाहौर के जौहर हाउस में राजस्व बोर्ड हाउसिंग सोसाइटी में देश के सबसे बड़े दुश्मन हाफिज सईद के आवास के बाहर 23 जून को बम धमाका हुआ था। इस धमाके से भारत का कोई लेना-देना नहीं है।

मगर आईएसआई व हाफिज सईद इस धमाके का बहाना बनाकर आतंकी हमला करवा सकते हैं। आईएसआई आतंकियों को मानव बम या फिर टॉरगेट किलिंग करवा सकती है। इनपुट्स में कहा गया है कि देश की महत्वपूर्ण इमारत व भीड़भाड़ वालों जगहों को निशाना बताया जा सकता है। भीड़भाड़ जगहों पर छोटे-छोटे बम धमाके करवाए जा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed