फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Husband kills wife on suspicion of illicit relationship in Delhi

दिल्ली: अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, शव को कमरे में किया बंद; दीवारों पर मिले खून के धब्बे

Mon, 18 Sep 2023 09:38 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 18 Sep 2023 09:38 AM IST
सार

मकान मालिक की मौजूदगी में बंद कमरे को खोला गया तो शव निकला। बताया जा रहा है कि दंपती में अक्सर बहस होती थी। फिलहाल पुलिस मामले जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Husband kills wife on suspicion of illicit relationship in Delhi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खजूरी खास थाना क्षेत्र के गली नंबर 17बी, मकान नं. 201 में बिस्तर पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान द्रौपदी (35) पत्नी सुनील के रूप में हुई। जिस कमरे में महिला की लाश मिली है, उसमें चारों तरफ खून के धब्बे हैं। द्रौपदी की यह दूसरी शादी थी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मृतका की बेटी ने बताया कि उसका सौतेला पिता सुनील शनिवार से अपने कमरे का दरवाजा बंद कर गायब है। स्थानीय पूछताछ से पता चला कि सुनील और द्रौपदी लगभग हर दिन एक-दूसरे से लड़ते थे। उन्हें आखिरी बार उनकी बेटी ने शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे जीवित देखा था। मकान मालिक की मौजूदगी में बंद कमरे को खोला गया तो शव निकला।
विज्ञापन


मृतका के माथे पर चोट थी और गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। द्रौपदी की पहली शादी ज्योतिष यादव से हुई थी। उनके 4 बच्चे थे। एक लड़की द्रौपदी के साथ रहती है। बाकी 3 बच्चे बिहार के मधेपुरा में ज्योतिष यादव के साथ रहते हैं। वह पिछले सात साल से अपने दूसरे पति सुनील के साथ रह रही थी। सुनील द्वारा उनकी कोई संतान नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हाल ही में उसके दूसरे पति सुनील को शक हुआ कि उसके किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध हैं। इस मुद्दे पर दंपती में अक्सर बहस होती थी। फिलहाल पुलिस मामले जांच में जुटी है। सुनील का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो मुख्य संदिग्ध है। सुनील राजमिस्त्री का काम करता था और फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed