फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   husband killed his wife over extramarital doubt in delhi

शक ने बनाया कातिल: पत्नी के जीजा हैं संबंध की सोच से ग्रस्त पति ने काट दी गर्दन, वारदात के बाद शोर मचाकर बोला किसी बाहरी ने...

Wed, 16 Jun 2021 09:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Jun 2021 09:45 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी पति विकास (25) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे लगता था कि पत्नी प्रियंका के अपने जीजा से संबंध हैं। 

विज्ञापन
husband killed his wife over extramarital doubt in delhi
आरोपी पति विकास - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की पेपर कटर से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त प्रियंका (24) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी ने अपने परिवार व पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में घुसे चोर पर हत्या करने का आरोप लगाया। लेकिन थोड़ी देर की जांच के बाद आरोपी की पोल खुल गई। दरअसल घर में कोई बाहरी शख्स आया ही नहीं था। पुलिस ने आरोपी पति विकास (25) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे लगता था कि पत्नी प्रियंका के अपने जीजा से संबंध हैं। इसके अलावा प्रियंका अपने नवजात बच्चे का भी ध्यान नहीं रखती थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पेपर कटर भी बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्रियंका अपने परिवार के साथ सैनिक एंक्लेव, मोहन गार्डन, रणहौला में रहती थी। इसके परिवार में पति विकास के अलावा एक नवजात बच्चा, सास व जेठ हैं। प्रियंका की विकास से करीब चार साल पहले शादी हुई थी। देर रात को रणहौला थाना पुलिस को सूचना मिली कि घर में घुसे एक बदमाश ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां प्रियंका का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था। पूछताछ के दौरान महलि के पति विकास ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कमरे में मौजूद था। इस बीच चोरी की नियत से कमरे में आए बदमाश ने उसकी पत्नी का गला रेत दिया। पुलिस ने कमरे के हालात की जांच किए तो विकास के बयानों में विरोधाभास पाया। बाहर से किसी की एंट्री के सबूत नहीं मिले। इसके अलावा विकास भी मामूली रूप से घायल मिला। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि वह कैब चालक है।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसकी पत्नी अपने जीजा से लगातार बातचीत करती रहती थी। यहां तक उसकी पत्नी ने कई बार गर्भपात भी करवा दिया था। पिछले दिनों बड़ी मशक्कत के बाद प्रियंका ने एक बच्चे को जन्म दिया था। उसकी भी वह ठीक से देखभाल नहीं कर रही थी। इस बात से गुस्सा होकर मंगलवार रात को उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में खुद ही अपने घर में शोर मचाकर मां और भाई को किसी बाहरी शख्स के गला काटने की बात बताई। पुलिस मौके पर पहुंची तो विकास की हकीकत का पता चल गया। पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed