{"_id":"6aaaa7c67a653021a9065fff","slug":"husband-arrested-for-wifes-murder-amidst-marital-dispute-ashram-news-c-340-1-del1004-155184-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: वैवाहिक विवाद में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: वैवाहिक विवाद में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने वैवाहिक विवाद में अपनी 32 वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में पति चंद्रपाल भाटी को गिरफ्तार किया है। मध्य जिला पुलिस ने आरोपी को 16 घंटे में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस को नाबालिग बेटी के बयान और हालात से जुड़े सबूतों से आरोपी पर संदेह पैदा हुआ था।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर ने बताया कि सोमवार को हत्या की सूचना मिलने पर एसआई जितेंद्र कुमार टीम के साथ बलजीत नगर पहुंचे, जहां महिला कमरे के अंदर मृत पड़ी मिली। इस कमरे में महिला अपने पति, दो बेटियों और मां के साथ रहती थी। मृतका की एक बेटी ने बताया कि तड़के करीब 4 बजे के बीच उसने अपने पिता को यह जांच करते हुए देखा था कि मां की सांस चल रही है या नहीं और इसके बाद वह घर से बाहर चले गए। इस संबंध में आनंद पर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि टीम को आरोपी के बुलंदशहर में होने का पता चला और वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मूलरूप से बुलंदशहर का निवासी है। ब्यूरो