फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   husband along with two brothers-in-law killed wife in delhi

एक कत्ल से बिखरा परिवार: दो-दो महीने घर से गायब रहती थी पत्नी, अवैध संबंध का था शक, जीजाओं संग पति ने की हत्या

Wed, 09 Aug 2023 07:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 09 Aug 2023 07:13 PM IST
सार

दिल्ली में पति ने दो जीजाओं संग मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। साड़ी से गला घोंटकर शव को सड़क किनारे जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी पति और उसके दो जीजाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी के मायके के बारे में कुछ पता नहीं है।

विज्ञापन
husband along with two brothers-in-law killed wife in delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरबेरी में रहने वाला धर्मवीर अपनी पत्नी स्वीटी की आदतों से परेशान हो गया था। वह कई दिनों तक बिना कुछ बताए घर छोड़कर चली जाती थी। पति कुछ कहता तो आरोपी पुलिस को बुला ले लेती थी। उसे ये भी संदेह था किउसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध है। ऐसे में उसने अपने जीजा अरुण और सत्यवान के साथ मिलकर झील खुर्द के पास गया और पत्नी की साड़ी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने पति धर्मवीर, उसके जीजा अरुण और सत्यवान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 

हत्या में दो जीजा भी शामिल 
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि पांच अगस्त को झील खुर्द बॉर्डर, फतेहपुर बेरी के पास जंगल में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा होने की एक पीसीआर कॉल मिली। मौके पर पहुंचने पर सड़क किनारे जंगल में एक महिला उम्र लगभग 30 वर्ष का शव मिला। मृतका की पहचान नहीं हो सकी। फतेहपुरीबेरी थानाध्यक्ष समीर शर्मा, भाटी माईंस चौकी प्रभारी मनीष चौधरी, एसआई राकेश कुमार, हवलदार राजेश और सुनील की टीम ने जांच शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 अगस्त को की थी पत्नी की हत्या
जांच में चार और पांच अगस्त की रात 1.40 बजे एक ऑटो संदिग्ध हालत में घूमता हुआ दिखाई दिया। एसआई राकेश कुमार की टीम ने ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर का पता कर ऑटो चालक छतरपुर निवासी अरुण को गदईपुर बैंड रोड से पकड़ लिया। अरुण की मृतक की पहचान धर्मवीर की पत्नी स्वीटी के रुप में की।

विज्ञापन

एक आरोपी ने जुर्म कबूला
अरुण ने स्वीकार किया कि उसने अपने बहनोई धर्मवीर व साडू सत्यवान के साथ नांगलोई निवासी स्वीटी की हत्या की है। स्वीटी की हरकतों से पत्नी धर्मवीर परेशान हो गया था। वह अरुण व सत्यवान के साथ स्वीटी की ऑटो से झील खुर्द ले गए और वहां उसकी उसी की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी थी।

दो-दो महीने घर से गायब हो जाती थी पत्नी
अरुण ने खुलासा किया कि धर्मवीर अपनी पत्नी के व्यवहार से खुश नहीं था। वह अक्सर बिना किसी जानकारी के महीनों तक घर से भाग जाती थी। उन्होंने आगे खुलासा किया कि मृतक स्वीटी के माता-पिता या पिछली पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में कोई नहीं जानता। धर्मवीर ने एक अज्ञात महिला को 70 हजार रुपये देकर स्वीटी से शादी की थी। मृतक स्वीटी ने कभी भी अपने माता-पिता या परिवार वालों को इस बारे में नहीं बताया। उसने सिर्फ इतना बताया कि वह पटना बिहार की रहने वाली है।

स्वीटी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरू में पुलिस को लग रहा था कि स्वीटी को चोट लगी है और उससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने स्वीटी की शव का पोस्टमार्टम करवाया तो पता लगा कि स्वीटी की गला दबाकर हत्या की गइ्र्र है। उसके बाद पुलिस ने आठ अगस्त को हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने स्वीटी का शव पांच अगस्त को मिला था। तब से लेकर आठ अगस्त पुलिस स्वीटी की मौत को स्वभाविक मौत मान रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed