फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Hundreds of Indian students reached Russia to do MBBS

Delhi news: सैकड़ों भारतीय छात्र एमबीबीएस करने पहुंचे रूस, यूक्रेन संकट के बीच भारत वापस आए थे छात्र

Thu, 23 Feb 2023 09:49 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 23 Feb 2023 09:49 PM IST
सार

ऑपरेशन गंगा के तहत 17 हजार से अधिक भारतीय जिनमें अधिकतर छात्र थे निकाले गए थे। कई भारतीय मेडिकल छात्रों के लिए यूक्रेन से निकाले जाने के बाद कोई विकल्प नहीं बचा था। 

विज्ञापन
Hundreds of Indian students reached Russia to do MBBS
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

युद्ध से घिरे यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए सैकड़ों भारतीय एमबीबीएस छात्र आखिर में अपनी डॉक्टरी पूरी करने यूक्रेन संकट के सूत्रधार रूस पहुंचे हैं। अंतिम वर्ष की छात्रा 25 वर्षीय जिसना जिजि पिछले साल रूस पहुंचीं थीं और इस साल जुलाई में वे अपनी डिग्री पूरी करेंगी। जिजि की तरह सैकड़ों छात्र रूस से इसी तरह अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

विज्ञापन


जिजि के मुताबिक रूस में बड़ी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। रूस ने किसी तरह का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला। हमें अपनी पढ़ाई आगे पूरी करने की अनुमति दी गई जिससे हमारा समय बर्बाद नहीं हुआ। केरल की रहने वाली जिजि ने रूस के आर्कान्जेस्क की नार्दन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस पूरा किया है। पिछले साल वह यूक्रेन के सूमी की एक यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के पांचवें वर्ष में थीं। 

विज्ञापन

 


ऑपरेशन गंगा के तहत 17 हजार से अधिक भारतीय जिनमें अधिकतर छात्र थे निकाले गए थे। कई भारतीय मेडिकल छात्रों के लिए यूक्रेन से निकाले जाने के बाद कोई विकल्प नहीं बचा था। बाद में उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए अन्य देशों के विश्वविद्यालयों में स्थानांतरण ले लिया। इनमें रूस, सर्बिया, उज्बेकिस्तान और अन्य यूरोपीय देशों में गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछले साल सितंबर में, विदेश मंत्रालय और राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद (एनएमसी) ने नोटिस जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि एनमएसी अन्य देशों से शेष पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छात्रों को स्वीकार करेगा।

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed