फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Hundreds of farmers from Baghpat reached Ghazipur border with ration

गाजीपुर बॉर्डर: राशन लेकर बागपत से पहुंचे सैकड़ों किसान, आंदोलनकारियों के साथ करेंगे आवाज बुलंद

Tue, 09 Feb 2021 01:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Feb 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of farmers from Baghpat reached Ghazipur border with ration
राशन लेकर पहुंचे बागपत के सैकड़ों किसान - फोटो : amar ujala

गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने के लिए सोमवार को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सैकड़ों किसान राशन आदि सामग्री लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जबतक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, वे पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन


84 खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह और रालोद नेता विश्वास चौधरी के नेतृत्व में किसान गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। विश्वास चौधरी ने बताया कि बागपत जिले से किसान गाजीपुर बॉर्डर पर अलग-अलग पाली के हिसाब से पहुंच रहे हैं। उनके गांव रंछाड के लोग यह तय करके पहुंचे हैं कि वह दो दिन धरना स्थल पर रहकर किसानों की सेवा करेंगे। इसके बाद वह लौट जाएंगे और खेती बाड़ी का काम करेंगे। फिर दूसरी पाली के लोग यहां आएंगे। रोजाना इस तरह ही आवागमन लगा रहेगा। 
विज्ञापन


गांव गांव जुटाया जा रहा है जनसमर्थन
आंदोलन को मजबूत करने के लिए गांव गांव किसानों के अलावा अन्य वर्गों के लोगों का भी समर्थन जुटाया जा रहा है। विश्वास चौधरी ने बताया कि ज्यादातर लोग किसानों के हित में है और वह आंदोलन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून निरस्त कराकर और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के बाद ही आंदोलन खत्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed