फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   humsafar express tirupati jammu tawi via delhi tirupati darshan

तिरूपति-जम्मूतवी वाया दिल्ली चलेगी हमसफर एक्सप्रेस

Tue, 16 Mar 2021 02:47 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 16 Mar 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
humsafar express tirupati jammu tawi via delhi tirupati darshan
humsafar express - फोटो : amar ujala

तिरुपति का दर्शन करना अब आसान हो जाएगा। दिल्ली से सप्ताह में सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन जम्मूतवी-तिरुपति के बीच वाया पुरानी दिल्ली सफदरजंग चलेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन जलंधर, लुधियाना, अंबाला कैंट, दिल्ली सफदरजंग, झांसी ठहरेगी जहां से यात्री इस ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 02277/02278 तिरुपति-जम्मूतवी साप्ताहिक हमसफर सुपर फास्ट ट्रेन चलाने की घोषणा रेलवे ने की है। ट्रेन संख्या 02277 तिरूपति-जम्मूतवी साप्ताहिक हमसफर सुपर फास्ट 6 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को तिरूपति से रात के 9:10 बजे चल कर तीसरे दिन शाम 6:10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02278 जम्मूतवी-तिरुपति 9 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को जम्मूतवी से सुबह 7:20 बजे चलकर तीसरे सुबह 06.25 बजे तिररुपति पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष ट्रेन गुंतकल, रायचुर, सुलेहल्ली, सिकंदराबाद, काजीपेट जंक्शन, बल्लारशाह, नागपुर, हबीबगंज, झांसी जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, अंबाला छावनी, लुधियाना जंक्शन व जलंधर कैंट स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed