फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Huge relief to the sacked pilots of Air India Court directed to pay dues and allowances including reinstatement

एयर इंडिया के बर्खास्त पायलटों को भारी राहत: अदालत ने बहाली समेत बकाया वेतन और भत्ते देने का दिया निर्देश

Tue, 01 Jun 2021 08:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 01 Jun 2021 08:05 PM IST
सार

न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने स्पष्ट किया कि अनुबंधित पायलटों के अनुबंध का विस्तार भविष्य में उनके संतोषजनक प्रदर्शन को देखते हुए एयर इंडिया के विवेक पर होगा। अदालत ने यह आदेश पायलटों की 40 से अधिक याचिकाओं को स्वीकार करते हुए दिया है।

विज्ञापन
Huge relief to the sacked pilots of Air India Court directed to pay dues and allowances including reinstatement
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया के बर्खास्त पायलटों को भारी राहत प्रदान करते हुए बहाल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने एयर इंडिया को सभी के बकाया वेतन व अन्य भत्तों का भुगतान करने का भी निर्देश दिया है। इन पायलटों ने पहले त्यागपत्र दे दिया था, लेकिन बाद में उसे वापस लेने का आग्रह किया था।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने स्पष्ट किया कि अनुबंधित पायलटों के अनुबंध का विस्तार भविष्य में उनके संतोषजनक प्रदर्शन को देखते हुए एयर इंडिया के विवेक पर होगा। अदालत ने यह आदेश पायलटों की 40 से अधिक याचिकाओं को स्वीकार करते हुए दिया है। एयर इंडिया ने इन सभी की सेवाएं 13 अगस्त, 2020 को समाप्त कर दी थीं। अदालत ने एयर इंडिया के महामारी में वित्तिय खराब हालत के तर्क को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि एयर इंडिया (एआई) के सभी पायलटों की सहायता के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय कैरियर के फैसले को रद्द कर दिया और उनकी बहाली का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि विस्तृत निर्णय दो जून को मिलेगा। इन पायलटों ने एयर इंडिया के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। एयर इंडिया ने तर्क रखा था कि याचिकाकर्ता ने स्वयं त्यागपत्र दिए थे और उसने त्यागपत्र देने वाले 40 से अधिक पायलटों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलटों ने अपनी दलीलों में कहा कि उन्होंने शुरू में वेतन और भत्तों के भुगतान में देरी को लेकर अपने इस्तीफे दिए थे, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया था। एयर इंडिया ने अपने जवाब में कहा है कि वह पहले से ही करीब 30,000 करोड़ रुपये के कर्ज से जूझ रही है और इसके अलावा उसके पास विभिन्न बैंकों, पट्टेदारों, विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं की करीब 11,000 करोड़ रुपये की बकाया देनदारियां हैं।


एयर इंडिया ने कहा पायलटों के वेतन और भत्तों के भुगतान में देरी किसी दुर्भावना के इरादे से नहीं की गई थी, बल्कि एयरलाइन की अनिश्चित वित्तीय स्थिति के कारण ऐसा हुआ। इसके अलावा कोविड-19 महामारी के कारण उसका व्यवसायिक कामकाज काफी कम हो गया था और लगभग इसका पूरा बेड़ा जमीन पर था और इनके विकल्प में कार्यरत पायलट पहले से ही काम पर थे ऐसे में यदि इस्तीफा देने वालों को भी बोर्ड में रखा गया तो उनके पास पायलटों की अधिकता होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा असाधारण परिस्थितियों के तहत त्यागपत्र वापस लेने की स्वीकृति जनहित के खिलाफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed