{"_id":"5db4a02b8ebc3e93a170dd62","slug":"honour-killing-ashram-news-noi469644154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता लेकर घर आए युवक को प्रेमिका के भाइयों ने मार डाला, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ता लेकर घर आए युवक को प्रेमिका के भाइयों ने मार डाला, आरोपी फरार
Sun, 27 Oct 2019 05:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
म़ृतक सोनू मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में झूठी आन की खातिर दो भाइयों ने बहन का रिश्ता लेकर घर आए सोनू मिश्रा (24) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बहन का रिश्ता मांगने से खफा दोनों भाइयों ने भारी वस्तु से सोनू के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। युवती प्रेमी को बचाने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। इस पर युवती ने प्रेमी के भाई को कॉल कर घटना की सूचना दी। उसने घायल भाई को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहां कुछ घंटों में उसने दम तोड़ दिया।
सोनिया विहार थाना पुलिस के मुताबिक, गली नंबर-18, साढ़े चार पुश्ता सोनिया विहार में सोनू किराए के मकान में मां रानी मिश्रा और बड़े भाई राजू के साथ रहता था। घर के पास ही मेडिकल स्टोर चलाने वाले सोनू की पड़ोस में ही रहने वाली एक तलाकशुदा युवती से दोस्ती हो गई थी। दोनों एक-दूसरे से मिलते थे और शादी करना चाहते थे।
शुक्रवार सुबह करीब 7:15 बजे सोनू युवती की मां से रिश्ता मांगने उसके घर पहुंच गया। इस बात से युवती के दोनों भाई भड़क गए। घर में शोर-शराबा होने लगा। आरोप है कि दोनों भाईयों ने बहन को रसोई में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने सोनू पर किसी भारी वस्तु से ताबड़तोड़ वार किए। युवती सोनू को छोड़ने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन उन्होंने एक न सुनी।
विज्ञापन
बात बिगड़ती देखकर युवती ने सोनू के भाई राजू को कॉल कर सारी बात बताई और कहा कि वह घर पर आकर सोनू को बचा ले। राजू फौरन युवती के घर पहुंचा। वहां सोनू घायल मिला। उसके सिर में गंभीर चोट थी। फौरन वह सोनू को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। शाम करीब 4 बजे सोनू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने राजू के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर युवती के भाइयों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस युवती और उसकी मां से पूछताछ कर रही है।
शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है। युवती के दोनों आरोपी भाई फरार हैं। - वेद प्रकाश सूर्या, उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त