फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Honored the girls who mentored the girl students of government schools

सरकारी स्कूलों की छात्राओं की मेंटरिंग करने वाली छात्राएं सम्मानित

Tue, 19 Oct 2021 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Honored the girls who mentored the girl students of government schools
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को एजुकेशन मेंटरिंग प्रोग्राम के पूरा करने पर इंदिरा गांधी तकनीकी महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया। प्रोग्राम के तहत इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली 250 छात्राओं ने सरकारी स्कूलों की 11वीं और 12वीं कक्षा की साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाली 1000 छात्राओं की 6 महीने तक स्टेम (साइंस, टेक्नोलॉजी, मैथ्स) विषयों को लेकर मेंटरिंग की। साथ ही उन्हें कॅरियर संबंधी गाइडेंस दी थी।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग क्षेत्र के बारे में जानकारी और मार्गदर्शन देने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दिशा-निर्देश में इस मेंटरिंग कार्यक्रम की शुरुआत मार्च में की गई थी।
विज्ञापन

इस एजुकेशन मेंटरिंग प्रोग्राम के तहत, जिन छात्राओं ने हाल ही में जेईई परीक्षा पास की थी। उन्होंने अपने तैयारी संबंधी अनुभव, लर्निंग को सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली उन छात्राओं के साथ साझा किया, जो जेईई परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसमें उन्हें परीक्षा, परीक्षा पैटर्न, प्रवेश परीक्षा के लिए आवश्यक तैयारी, तैयारी के लिए उपलब्ध संसाधन, सरकार की वित्तीय सहायता योजनाएं, परीक्षा के दबाव से कैसे निपटें और तनाव, समय प्रबंधन, अन्य विषयों के बीच बेहतर ध्यान केंद्रित करने की तकनीक का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत से पहले किए गए एक सर्वेक्षण में यह पाया गया कि केवल 39 फीसदी छात्राओं को ही अपनी पसंदीदा कॅरियर संबंधी प्रवेश परीक्षाओं के बारे में पता था। प्रोग्राम के बाद यह संख्या 99 फीसदी हो गई। छह महीनों से लगातार मेंटरिंग मिलने से छात्राओं के कम्युनिकेशन, सेल्फ-मोटीवेशन, आत्मविश्वास और टाइम मैनेजमेंट स्किल्स में काफी सुधार हुआ।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सभी मेंटर्स को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चे देश की असल संपत्ति हैं। उनके भीतर देश के लिए कुछ करने का उत्साह है। उन्होंने कहा कि सम्मानित छात्राएं अपने सभी दोस्तों को भी मेंटर बनने के लिए प्रेरित करें और शिक्षा को जन आंदोलन बनाने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed