{"_id":"600680e63a9ecb435e230a05","slug":"hm-amit-shah-at-delhi-police-headquarters-to-meet-plasma-donors-and-launch-an-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कहा- दिल्ली पुलिस ने चुनौतियों का बखूबी सामना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कहा- दिल्ली पुलिस ने चुनौतियों का बखूबी सामना किया
Tue, 19 Jan 2021 05:24 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 19 Jan 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां प्लाज्मा दान करने वालों से मुलाकात की, साथ ही एक एप भी लॉन्च किया। अमित शाह ने कोरोना योद्धाओं को यहां पुरस्कार भी बांटे। गृहमंत्री ने यहां पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और फिर पुलिसकर्मियों को संबोधित किया।..
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान दिल्ली पुलिस की भूमिका की मंगलवार को सराहना की और कहा कि पुलिस बल राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से पुलिस बल निबटा और शहर में शांति कायम कर सका।
विज्ञापन
शाह ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘उत्तरपूर्वी दिल्ली में हिंसा से निबटना हो, कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद घोषित लॉकडाउन हो या प्रवासी कामगारों का आवागमन हो, दिल्ली पुलिस ने लोगों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस पर अनेक जिम्मेदारियां हैं मसलन राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री का आवास, अनेक देशों के दूतावास, कई महत्वपूर्ण संगठनों के मुख्यालय, विज्ञान केंद्र समेत अनेक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान उसके अधीन आते हैं।
शाह ने गुमशुदा बच्चों को उनके अभिभावकों से पुन: मिलाने की दिल्ली पुलिस की पहल की भी सराहना की और कहा कि ऐसे कदम मानवता की सेवा हैं। गृह मंत्री ने घोषणा की कि दिल्ली में अपराध तथा अपराधियों पर करीब से नजर रखने और कानून- व्यवस्था बनाये रखने के लिए 15,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पुलिस के इन सीसीटीवी नेटवर्कों को रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी जोड़ा जाएगा।
गृहमंत्री के संबोधन की मुख्य बातें-
पुलिस ने हर चुनौती का सामना अच्छे से किया।
दिल्ली पुलिस को हर वक्त सुधार पर नजर रखनी है। और अच्छा करने की भूख हमें बनाए रखनी है।
अगर किसी को परिपूर्ण पुलिस की भूमिका देखनी है तो दिल्ली पुलिस को देखे।
मैं गृहमंत्री नहीं होता तो भी सामान्य इंसान के रूप में आपके कोरोना काल के काम की तारीफ करता।
नेशनल फॉरेंसिक साइंस को लेकर आज एमओयू किया। यह पीएम मोदी का सपना रहा है, जब वह गुजरात के सीएम थे तो वहां सबसे पहली फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी बनी।
फॉरेंसिक साइंस का उपयोग आपराधिक मामलों की जांच में होते रहना चाहिए।
अगर किसी मामले में साइंटिफिक साक्ष्य अदालत के सामने रखें तो न्याय होकर ही रहता है।
आज मुझे बहुत आनंद है कि दिल्ली पुलिस ने एनएफएसयू के साथ करार किया है जिससे दिल्ली पुलिस को जांच आदि में बहुत सहायता होगी।
सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी की स्थापना इंद्रप्रस्थ संस्थान में की जाएगी।
यहां गृहमंत्री दिल्ली पुलिस कमिश्नर से कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे और दिल्ली पुलिस से संबंधित कई मसलों पर अपडेट लेंगे। सूत्रों के मुताबिक शाम करीब चार बजे तक गृहमंत्री पुलिस मुख्यालय में रहेंगे।Union Home Minister Amit Shah arrives at Delhi Police Headquarters. He will meet plasma donors and also launch an app here. pic.twitter.com/JlIkhV0ikd
— ANI (@ANI) January 19, 2021