फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Hiring a Young Woman as a Domestic Help Proves Costly She Spiked the Mother and Son's Food with a Sedative and

युवती को घरेलू सहायिका बनाना पड़ा महंगा: मां-बेटे के खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, लाखों के गहने लेकर फरार

Sun, 24 May 2026 05:29 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 May 2026 05:29 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में सोसाइटी के गेट पर खड़ी एक युवती को घरेलू सहायिका बनाना एक महिला ज्योतिष को भारी पड़ गया। दो दिन काम करने के बाद युवती ने  महिला के पहने हुए लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन
Hiring a Young Woman as a Domestic Help Proves Costly She Spiked the Mother and Son's Food with a Sedative and
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में सोसाइटी के गेट पर खड़ी एक युवती को घरेलू सहायिका बनाना एक महिला ज्योतिष को भारी पड़ गया। पीड़िता की पहचान कंचन गर्ग के रूप में हुई है। दो दिन काम करने के बाद युवती ने मां-बेटे को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया और फिर महिला के पहने हुए लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इलाज करवाने के दो दिन बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवती की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


34 साल की कंचन गर्ग अपने पति अंकुर गर्ग, बेटा कौस्तुभ गर्ग और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सेक्टर 13 रोहिणी के सूर्या अपार्टमेंट में रहती हैं। वह ज्योतिषी हैं। प्रशांत विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि 16 मई की सुबह 8 बजे वह बाजार से सामान लेकर घर जा रही थी। सोसाइटी के गेट पर लड़की को देखा, जो गार्ड से काम की तलाश में बात कर रही थी। उसने अपना नाम रीना बताया। उन्हें घरेलू सहायिका की जरूरत थी। उन्होंने सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक काम करने के लिए प्रतिमाह दस हजार रुपये के वेतन पर उसे काम पर रख लिया। उसने उससे आधार कार्ड मांगे, लेकिन वह नहीं दे पाई। 16 मई को उसने पूरे दिन काम किया। अगले दिन वह काम पर नहीं आई। 18 मई की सुबह 7.30 बजे वह फिर आई थी। 
विज्ञापन


बंधक बनाकर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार
दिल्ली के अति सुरक्षित तुगलक रोड में शराब कारोबारी अशोक चावला के परिवार को बंधक बनाकर मारपीट व डकैती डालने वाले एक डकैत निहाल हसन उर्फ संजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी तुगलक रोड के डकैती में 20 जघन्य मामलों में शामिल रहा है। इस मामले में कुछ दिन पहले घर में रखे गए नौकर समेत कई आरोपियों को तुगलक रोड थाना पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed