फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   highest minimum temperature in delhi in last four years on monday

दिल्ली: बीते चार सालों में सबसे अधिक रहा न्यूनतम तापमान, सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया पारा

Tue, 07 Dec 2021 01:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Dec 2021 01:30 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान में कमी होगी व यह 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। 

विज्ञापन
highest minimum temperature in delhi in last four years on monday
दिल्ली-एनसीआर के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी अधिक सर्द वाले दिन रिकॉर्ड हो रहे हैं तो कभी अधिक गर्म दिन दर्ज किए जा रहे हैं। इस कड़ी में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते चार सालों में यह अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2017 में न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तरी दिशा से आने वाली सर्द हवाओं के कारण इस सप्ताह से सर्दी बढ़ेगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 24.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा में नमी का स्तर 52 से 95 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 0.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि, सोमवार की सुबह मौसम सुहाना रहा। दिनभर धूप खिली रही और सर्दी से राहत रही। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान में कमी होगी व यह 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। हवाओं की रफ्तार मध्यम रहने से सर्दी का अहसास बढ़ेगा। सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान- 24 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 12 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 5:25 बजे
सूर्योदय का समय: 7:02 बजे
-सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। दिनभर धूप खिलने की संभावना है। शाम को सर्दी का अहसास बढ़ेगा। हवाओं की रफ्तार मध्यम रहने से प्रदूषण से हल्की राहत मिल सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed