फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   high court stays CIC order directing to provide info on phone taping

फोन टैपिंग की सूचना देने संबंधी सीआईसी के आदेश पर रोक

Tue, 10 Aug 2021 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
high court stays CIC order directing to provide info on phone taping
नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने सिंगल जज के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को मोबाइल उपयोगकर्ता के फोन को टैप करने के बारे में जानकारी एकत्र करने और उसे देने संबंधी निर्देश को बरकरार रखा गया था। अदालत ने मामले में सूचना मांगने वाली याची को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने सिंगल जज के आदेश के खिलाफ ट्राई की अपील पर सुनवाई करते हुए कहा कि आदेश पर रोक लगाने के लिए प्रथम दृष्टया मामला बनता है। पीठ ने कहा कि यदि फैसले पर रोक नहीं लगाई जाती तो अपूरणीय क्षति होगी। अदालत ने मामले की सुनवाई 13 दिसंबर तय की है।
विज्ञापन

ट्राई की ओर से पेश अधिवक्ता मनीशा धीर ने तर्क रखा कि उनके मुवक्किल के पास फोन टैपिंग और निगरानी से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी से ही फोन टैपिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी जानकारी संबंधित सेवा प्रदाता द्वारा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मोबाइल फोन यूजर के वकील कनिका सिंघल व कबीर शंकर बोस ने आरटीआई दायर कर इस बारे में जानकारी मांगी थी कि क्या उनके फोन को टैप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा निजता के अधिकार से संबंधित है और सूचना के अधिकार कानून के तहत ट्राई को सार्वजनिक प्राधिकरण होने के नाते सेवा प्रदाता को मांगी गई जानकारी देने का निर्देश देने का अधिकार है।
ट्राई ने अपनी अपील में दलील दी है कि केवल कानून प्रवर्तन एजेंसियां ही फोन को इंटरसेप्ट करने या टैप करने के लिए अधिकृत हैं। इसकी जानकारी देने से फोन टैपिंग का औचित्य ही खत्म हो जाएगा। ट्राई ने कहा एक फोन नंबर को टैप करने का निर्देश केवल कुछ विशेष स्तर के सरकारी अधिकारियों द्वारा जारी किए जाते हैं। ऐसी सूचनाओं का मिलान ट्राई द्वारा नहीं किया जा सकता है, क्योंकि यह राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता से जुड़ा मुद्दा है।

ट्राई ने कहा राष्ट्र की सुरक्षा से संबंधित सूचनाओं को सूचना के अधिकार अधिनियम से छूट दी गई है। बोस ने अपने दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन से पूछा था कि उनके फोन को टैप किया जा रहा है या नहीं। कंपनी ने इस बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया तो याची ने याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed