फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Helping a person cost a senior official of the Ministry of External Affairs

Delhi: शख्स की मदद करना विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी को पड़ा भारी, बदमाशों ने कार से पार किया कीमती सामान

Tue, 28 Mar 2023 07:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 Mar 2023 07:09 PM IST
सार

आधिकारिक लैपटॉप, नकदी और आधिकारिक आईडी एम्स के पास चोरी हो गए। उनके साथ ये घटना उस वक्त हुई जब वो सड़क पर बेहोश पड़े एक व्यक्ति की मदद कर रहे थे।

विज्ञापन
Helping a person cost a senior official of the Ministry of External Affairs
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश मंत्रालय में तैनात उपसचिव हिमांशु को सड़क पर बेसुध पड़े शख्स की सहायता करना भारी पड़ा गया। वह पीडि़त की सहायता करने रुक गए, इसी दौरान ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। बदमाश उनकी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, महंगी घड़ी, 25 से 30 यूरो, आठ हजार रुपये व अन्य सामान चुराकर ले गए। दक्षिण जिले की कोटला मुबाकरपुर पुलिस ने उपसचिव की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना सोमवार शाम को एम्स के गेट नंबर-दो के सामने हुई। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि वह सोमवार शाम को कार्यालय से अपने घर जा रहे थे। आईएनए मार्केट के पास पहुंचे तो साउथ एक्सटेंशन की ओर जाने वाले कैरिज्वे पर फ्लाईओवर के नजदीक एक शख्स को सड़क पर बेसुध पड़े देखा। उन्होंने अपनी कार रोकी और पीडि़त के पास जाकर पुलिस को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन

 

पुलिस के आने तक वह मौके पर रहे। पीसीआर मौके पर आई और युवक को अस्पताल ले गई। इसके बाद वह अपनी कार की तरफ जाने लगे तो देखा कि कार का लेफ्ट साइड का शीशा टूटा हुआ था। कार से विदेश मंत्रालय का सरकारी लैपटॉप, परिचय पत्र, डिप्लोमेटिक पासपोर्ट, एटीएम और ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान गायब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed