{"_id":"613c5eab63e66535005222b9","slug":"heavy-waterlogging-at-igi-airport-many-flights-diverted-due-to-heavy-rainfall-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बारिश से आईजीआई एयरपोर्ट पर भी भरा पानी, चार घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बारिश से आईजीआई एयरपोर्ट पर भी भरा पानी, चार घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट डायवर्ट
Sat, 11 Sep 2021 01:19 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:19 PM IST
सार
दिल्ली में भारी बारिश के कारण आईजीआई एयरपोर्ट में भी पानी भर गया। इससे यात्रियों और प्रबंधन दोनों को परेशानी हो रही है। चार घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को भी डायवर्ट करना पड़ा है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट में भरा पानी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में दक्षिण-पश्चिमी मानसून कहर बनकर बरस रहा है। शनिवार को तो बारिश ने परेशानियों का अंबार खड़ा कर दिया। पैदल चलने वालों से लेकर हवाई यात्रा के लिए निकले लोगों तक हर कोई भारी बारिश के कारण परेशान दिखा। एयरपोर्ट के लिए घरों से निकले लोग जैसे-तैसे सड़क के पानी से होते हुए हवाई अड्डे पहुंचे तो सिर पीट लिया।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का टर्मिनल तीन पूरी तरह जलमग्न हो गया था। इससे न केवल यात्रियों की, बल्कि एयरपोर्ट प्रबंधन की भी चिंता बढ़ गई। हालांकि कुछ देर बाद प्रबंधन ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों को हुई असुविधा के कारण हमें अफसोस है। अचानक हुई भारी बारिश के कारण थोड़े समय के लिए परिसर में जलभराव हो गया था। हमारी टीम ने तुरंत इसकी जांच की और अब यह समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई उड़ानें डायवर्ट की गईं
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में भारी बारिश के कारण दिल्ली से जयपुर और अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाले चार घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय विमान के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है।
Delhi | Four domestic flights and one international flight diverted from Delhi to Jaipur and Ahmedabad, due to heavy rainfall in the national capital, says Airport Official
— ANI (@ANI) September 11, 2021