फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Heavy traffic jams in the year 2023, drinking challans increased seven and a half times

Delhi News: वर्ष 2023 में खूब छलके जाम, साढ़े सात गुना बढ़े ड्रंकिंग के चालान

Mon, 01 Jan 2024 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Heavy traffic jams in the year 2023, drinking challans increased seven and a half times
नए वर्ष के जश्न की रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले 360 लोग पकड़े गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्लीवालों ने वर्ष 2023 में खूब जाम छलकाए। शराब पीकर वाहन चलाने से भी लोग बाज नहीं आए। नतीजतन ड्रंकिंग चालान की संख्या 2023 में 7.5 गुना बढ़ गई। वर्ष 2022 में जहां शराब पीकर वाहन चलाने के सिर्फ 2,225 लोगों का चालान किए गए वहीं 2023 में यह संख्या 16,173 हो गई। इसके अलावा नए वर्ष के जश्न की रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले 360 लोग पकड़े गए। यह संख्या पिछले आठ दिन में एक दिन की सबसे ज्यादा है।
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त, यातायात, सुरेंद्र सिंह यादव की ओर से नए वर्ष के पहले दिन जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में 31 दिसंबर तक शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए कुल 16173 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2022 में 2225, 2021 में 2831 और 2020 में 3986 मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

------------
वर्ष चालान
2020 3986
2021 2831
2022 2225
2023 16173
----
पिछले आठ दिनों में इतने चालान किए गए
. 24 दिसंबर- चालान 186, -अमन विहार, अशोक विहार, बदरपुर, बाराखंभा रोड, चाणक्यपुरी, सिविल लाइन, दिल्ली कैंट, डिफेंस कॉलोनी, दरिया गंज, द्वारका सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

. 25 दिसंबर- चालान 111, अमन विहार, अशोक विहार, बदरपुर, बाराखंभा रोड, भजनपुरा, सिविल लाइंस, दिल्ली कैंट, डिफेंस कॉलोनी, दरियागंज, द्वारका सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।

. 26 दिसंबर - 110 चालान, लाजपत नगर, बदरपुर, कालकाजी, नरेला और संगम विहार सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।
. 27 दिसंबर- चालान 114, सरिता विहार, बदरपुर, लाजपत नगर, मधु विहार और संसद सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।
. 28 दिसंबर- चालान 104, लाजपत नगर, कालकाजी, संगम विहार, वसंत कुंज और बदरपुर सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।
. 29 दिसंबर-चालान 130, द्वारका, संगम विहार, लाजपत नगर, पश्चिम विहार और संसद सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।
.30 दिसंबर - चालान 189, बदरपुर, लाजपत नगर, संगम विहार, सरिता विहार और कालकाजी सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।
. 31 दिसंबर, चालान 360, कापसहेड़ा, नांगलोई, संगम विहार, तिलक नगर, नंद नगरी सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।
----------
जश्न के दौरान इन जगहों व सर्किल में सबसे ज्यादा चालान किए गए
कापसहेड़ा -- 22
नांगलाेई -- 20
संगम विहार --16
तिलक नगर --15
नंद नगरी --14
--------------
शराब पीकर पकड़े गए चालक
2022 2023
सर्किल चालान सर्किल चालान
राजौरी गार्डन 118 बदरपुर 653
खजूरी खास 115 सरिता विहार 628
पंजाबी बाग 94 नजफगढ़ 610
शाहदरा 80 हौजखास 587
तिलक नगर 79 पंजाबी बाग 539
------
यातायात पुलिस ने उठाए कदम
विशेष पुलिस आयुक्त सुरेंद सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा उल्लंघनकर्ताओं का चालान करने के अलावा, स्कूलों, कॉलेजों, प्रमुख चौराहों आदि में समय-समय पर सड़क सुरक्षा जागरुकता शिविर भी आयोजित किए गए। सड़क उपयोग आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इन शिविरों के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में लघु फिल्में, व्याख्यान और शैक्षिक साहित्य भी वितरित किए गए। दिल्ली यातायात पुलिस समाचार पत्रों में विज्ञापन के माध्यम से, सोशल मीडिया, ट्विटर, फेसबुक पर पोस्ट के माध्यम से और मोबाइल प्रदर्शनी वाहन और नुक्कड़ नाटक जैसे अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed