फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   heavy Fire broke out in a Cloth factory in Okhla phase one

दिल्ली: ओखला स्थित कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग, मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद

Fri, 12 Mar 2021 08:00 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 12 Mar 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
heavy Fire broke out in a Cloth factory in Okhla phase one
आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
ओखला औद्योगिक थाना इलाके में गारमेंट फैक्टरी में शुक्रवार शाम को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से फैक्टरी की तीन मंजिल पर रखा गारमेंट जल गया। आग से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। आग के समय फैक्टरी के सभी कर्मचारी टी ब्रेक होने के कारण बाहर निकले हुए थे। 
विज्ञापन


ओखला थाना पुलिस मामला दर्जकर जांच कर रही है। शुरूआती जांच के बाद आग का कारण बिजली के तारों में शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ए-32, फेज-एक, ओखला में गारमेंट फैक्टरी है। यहां पर बाहर से कपड़े आते हैं और फिर बनकर आगे सप्लाई किए जाते हैं। 
विज्ञापन


इस गारमेंट फैक्टरी में शुक्रवार शाम को आग लग गई। आग फैक्टरी की तीनों मंजिल पर फैल गई थी। दमकमल विभाग व पुलिस को इसकी सूचना शाम चार बजकर 20 मिनट पर दी गई। मौके पर दमकल विभाग की 15 से ज्यादा गाडिय़ों पहुंची थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गाडियों ने आग पर करीब चार घंटे में पूरी तरह काबू पा लिया। फैक्टरी के अंदर काफी कर्मचारी काम करते है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में शाम करीब चार बजे टी ब्रेक होता है। टी ब्रेक के कारण सभी कर्मचारी बाहर निकले हुए थे। इस कारण आग से किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed