{"_id":"6aac0e6aeb2006c2300e80d4","slug":"heads-exhibition-opens-runs-until-september-23-ashram-news-c-340-1-del1011-155406-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: हेड्स प्रदर्शनी का शुभारंभ, 23 सितंबर तक चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: हेड्स प्रदर्शनी का शुभारंभ, 23 सितंबर तक चलेगी
विज्ञापन
नई दिल्ली। हर चेहरा अपने भीतर एक कहानी समेटे होता है। इन्हीं अनकही कहानियों को कला के माध्यम से सामने लाने वाली सामूहिक प्रदर्शनी हेड्स, एवरी फेस होल्ड्स ए स्टोरी का बृहस्पतिवार को त्रिवेणी कला संगम की श्रीधरानी गैलरी में शुभारंभ हुआ। नयन नवेली गैलरी की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में देश के प्रसिद्ध कलाकारों और समकालीन कला जगत की प्रमुख प्रतिभाओं की कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। संयोजन अमृता कोचर ने किया है।
कलाकारों ने चेहरों, भावनाओं और मानवीय अनुभवों को अपनी कला शैली में अभिव्यक्त किया है। प्रदर्शनी में अंजोली इला मेनन, अर्पणा कौर, जी सुब्रमण्यन, गुरचरण सिंह, जतिन दास, जयश्री बर्मन, जोगेन चौधरी, के लक्ष्मा गौड़, कृष्ण खन्ना और शक्ति बर्मन सहित कई कलाकारों की कृतियां शामिल हैं। यह प्रदर्शनी अमृता कोचर की मां स्वर्गीय डॉ. मंजीत कोचर की स्मृति को समर्पित है। प्रदर्शनी 23 सितंबर तक सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। संवाद