फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Head of Anandpur Dham Gurdwara shot dead

आनंदपुर धाम गुरुद्वारे के प्रधान की गोली मारकर हत्या

Wed, 25 Nov 2020 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Head of Anandpur Dham Gurdwara shot dead
नई दिल्ली। विकासपुरी इलाके में सोमवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने कराला स्थित आनंदपुर धाम गुरुद्वारे के प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। उनका रोहिणी स्थित कराला गांव में प्रॉपर्टी का कारोबार है। पुलिस को शक है कि प्रॉपर्टी विवाद के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक की शिनाख्त आत्म सिंह (70) के रूप में हुई है। वह एच ब्लॉक विकासपुरी में पत्नी और एक बेटे के साथ किराये के मकान में रहते थे। उनका एक बेटा लंदन में रहता है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलहाल हमलावरों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम करीब सात बजे आत्म सिंह कराला से घर पहुंचे थे। कार को सड़क किनारे खड़ी कर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरे ने प्रधान पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। आसपास के लोगों को आते देख बदमाश फरार हो गए। दोनों बदमाशों ने हेल्मेट पहन रखा था। घायल आत्म सिंह को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित का कहना है कि जांच में पता चला है कि हाल ही में आत्म सिंह ने प्रॉपर्टी के कई सौदे किए थे। आशंका है कि इन सौदों में किसी बात को लेकर विवाद या फिर रुपये की लेन-देन की वजह से उनकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed