फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   He was running a fraudulent business by opening a fake company, arrested

Delhi News: फर्जी कंपनी खोलकर चला रहा था ठगी का धंधा, गिरफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
He was running a fraudulent business by opening a fake company, arrested
-आरोपी को गुरुग्राम से दबोचा, चार अलग-अलग बैंकों के 200 चेक, चार डेबिट कार्ड व अन्य सामान बरामद
विज्ञापन

-बैंक खातों में 15 करोड़ के लेनदेन का पता चला, विदेश में बैठे साइबर ठगों को मुहैया करवा रहा था बैंक खाते
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। खुद को एक निजी कंपनी का निदेशक बताने वाले जालसाज को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरियाणा के पलवल स्थित गांव असोती निवासी मुनीर खान उर्फ साहिल शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी के पास से अलग-अलग बैंक के 200 चेक व चार डेबिट कार्ड व अन्य सामान बरामद हुए हैं।
आरोपी ने गुरुग्राम में मैराकी मैनपॉवर सर्विस के नाम से एक निजी कंपनी कंपनी खोली थी। कंपनी के नाम बैंक खाते खोलकर ठगी की रकम आगे बढ़ाया जा रहा था। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि पिछले कुछ ही दिनों में इनके बैंक खातों में ठगी की 15 करोड़ से अधिक की रकम आई है। एनसीआरपी पोर्टल की जांच में पता चला इनके बैंक खातों से फिलहाल 85 शिकायतें लिंक हुई है। पुलिस बाकी शिकायतों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया, पुलिस को 22 मई को आईफोन चोरी होने की शिकायत मिली थी। इस बीच उस मोबाइल के लिए पीड़ित के खाते से यूपीआई के जरिए करीब चार लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा ने पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा की साइबर सेल में तेनात इंस्पेक्टर मंजीत कुमार ने सबसे पहले उन खातों की पड़ताल की, जिनमें रकम ट्रांसफर हुई थी। रकम को कई खातों में घुमाकर भेजा गया था। तेलंगाना के एक खाते में एक लाख रुपये पहुंचे थे। खाता मेराकी मैनपॉवर कंपनी के नाम पर था। पुलिस ने कंपनी के रजिस्टर्ड एड्रेस की पड़ताल की तो वह खाली मिला।
काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने आईटी पार्क, गुरुग्राम में छापा मारकर आरोपी मुनीर खान उर्फ साहिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने साथी शुभम, मुकीम और मनजीर के साथ मिलकर निजी कंपनी के नाम पर ठगी कर रहा था। आरोपी निजी कंपनी के नाम से करंट अकाउंट खोलकर उसमें ठगी की रकम मंगवाते थे।

बाद में अपना कमीशन रखने के बाद रकम आगे भेज दिया जाता था। निजी कंपनी के नाम पर आसानी से खाते खुल भी जाते थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इसके बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस बात का भी पता किया जा रहा है कि इन लोगों ने कितने लोगों को अब तक ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed