फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Haryana Chief Minister Manohar Lal says Few people making Namaz an event of show of strength

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का बड़ा बयान: ताकत दिखाने का जरिया न बने नमाज

Fri, 31 Dec 2021 08:35 AM IST
शाहरुख खान एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 31 Dec 2021 08:35 AM IST
सार

सीएम मनोहर लाल ने कहा सार्वजनिक स्थानों पर पूजा ठीक नहीं है। 
नमाज को नमाज रहना चाहिए, न कि इसे ताकत दिखाने का जरिया बनाना चाहिए। सभी लोगों को अपने ढंग से पूजा की अनुमति है, लेकिन यह सही स्थानों पर ही होना चाहिए।

विज्ञापन
Haryana Chief Minister Manohar Lal says Few people making Namaz an event of show of strength
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नमाज को ताकत दिखाने का जरिया नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने पटौदी में क्रिसमस के जश्न में बाधा डालने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
विज्ञापन


महिला प्रेस क्लब से बातचीत के दौरान गुरुग्राम में कुछ सार्वजनिक स्थानों पर मुस्लिमों के नमाज अदा करने और हिंदू समूहों के उन्हें रोकने के प्रयास के संबंध में खट्टर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पूजा ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


नमाज को नमाज रहना चाहिए, न कि इसे ताकत दिखाने का जरिया बनाना चाहिए। सभी लोगों को अपने ढंग से पूजा की अनुमति है, लेकिन यह सही स्थानों पर ही होना चाहिए। इसे लेकर कुछ मतभेद हैं तो विभिन्न धर्मों के लोग स्थानीय अधिकारियों के पास जाकर इन्हें दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटौदी में कुछ दक्षिणपंधी युवाओं के क्रिसमस के जश्न में बाधा डालने पर उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं का समर्थन करने का कोई कारण नहीं है। ऐसे किसी भी कार्यक्रम में बाधा डालना अनुचित है। किसानों के प्रदर्शन पर खट्टर ने कहा कि हमें उन लोगों को अलग-अलग देखने की जरूरत है, जिन्होंने इसे शुरू किया और जिन्होंने समर्थन किया।


 जिन्होंने इन्हें शुरू किया, वे खुद को किसान नेता कहते हैं जैसे गुरनाम सिंह चढू़नी, लेकिन उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं और वह चुनाव भी लड़ रहे हैं। अब उनका कहना है कि किसानों को चुनाव भी लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed