फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar and Deputy Chief Minister Dushyant Chautala meet Home Minister Amit Shah

अमित शाह से मिले मनोहर लाल खट्टर और दुष्यंत चौटाला, बोले- उम्मीद है किसान आंदोलन बंद करेंगे और घर वापसी करेंगे

Tue, 12 Jan 2021 07:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Jan 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar and Deputy Chief Minister Dushyant Chautala meet Home Minister Amit Shah
अमित शाह से मिलने गृह मंत्रालय पहुंचे मनोहर लाल खट्टर और दुष्यंत चौटाला - फोटो : ANI
किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गृह मंत्रालय (एमएचए) पहुंचे। एमएचए में सीएम और डीसीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री से किसान आंदोलन को लेकर बात हुई। उन्होंने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कृषि कानूनों पर रोक लगाने के बाद एक समिति बनाई है। इन सभी मामले पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि 26 जनवरी को होने वाला कार्यक्रम अच्छा होना चाहिए, क्योंकि यह एक राष्ट्रीय त्योहार है। किसानों ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आश्वासन दिया कि यह शांतिपूर्ण होगा। यह आशा की जा रही है कि वे आंदोलन बंद करेंगे और घर वापस जाएंगे. 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अमित शाह से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार मजबूत हो रही है। जहां तक किसानों की बात है, हर मुद्दे पर चर्चा की गई। उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट इसका समाधान करेगा।

किसान आंदोलन की आंच अब हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार पर पड़ने लगी है। नाराज किसानों ने करनाल के कैमला गांव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की महापंचायत नहीं होने दी थी। सीएम का हैलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया गया, जबकि करनाल लोकसभा सीट भाजपा के पास है और खुद मुख्यमंत्री खट्टर करनाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते हैं। इसके बावजूद उन्हें किसानों का तगड़ा विरोध झेलना पड़ा है।

वहीं सहयोगी पार्टी जेजेपी ने साफ कहा है कि अगर सरकार कृषि कानूनों को वापसे नहीं लेती है तो गठबंधन सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। अगर किसान आंदोलन लंबा खिंचता है तो जजपा अध्यक्ष दुष्यंत चैटाला पर यह दबाव बढ़ता जाएगा कि प्रदेश में उनकी पार्टी भाजपा सरकार को समर्थन जारी रखे या वापस लेने की घोषणा करे। 


उधर, जेजेपी विधायक जोगी राम सिहाग ने कहा कि केंद्र को इन कानूनों को वापस लेना चाहिए क्योंकि हरियाणा, पंजाब और देश के किसान इन कानूनों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि हम दुष्यंत जी से आग्रह करेंगे कि हमारी भावनाओं से अमित शाह जी को अवगत करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed