फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Harsh Pandit got india book of record honor

9वीं कक्षा के छात्र हर्ष पंडित को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड 2021 का सम्मान

Thu, 27 May 2021 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Harsh Pandit got india book of record honor
नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय जबलपुर के 9वीं कक्षा के छात्र हर्ष पंडित को 900 किलोमीटर लंबी मैराथन के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड का सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्लास्टिक मुक्त भारत और जल संरक्षण जागरूकता के लिए उसने जबलपुर से दिल्ली तक 900 किलोमीटर लंबी मैराथन की थी।
विज्ञापन

यह मैराथन 2020 को मध्यप्रदेश के जबलपुर से शुरू होकर 18 दिनों में दिल्ली स्थित इंडिया गेट में समाप्त हुई थी। इसी के चलते छात्र को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड 2021 का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को हर्ष पंडित, उनके परिवार और केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्र ने प्रधानमंत्री के प्लास्टिक मुक्त भारत और जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 900 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़कर कीर्तिमान स्थापित किया है। हर्ष ने 18 दिन में इस मैराथन को समाप्त किया था। इसमें उनके पिता हिमांशु कुमार भी शामिल हुए थे। हर्ष जबलपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय संख्या 2, जीसीएफ में पढ़ते हैं।
विज्ञापन

शुक्ला स्टेडियम से कटंगी, दमोह, ग्वालियर, वृंदावन से दिल्ली
हर्ष ने जब इस मैराथन को आयोजित किया था, उस समय वे सातवीं के छात्र थे और अब 9वीं कक्षा में पढ़ते हैं। पिता हिमांशु के साथ जबलपुर से दिल्ली तक मैराथन दौड़ पूर्ण कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2021 में अपना नाम दर्ज कराया। पिता-पुत्र की जोड़ी की मैराथन 26 जनवरी 2020 को पंडित रविशंकर शुक्ला स्टेडियम जबलपुर से शुरू होकर कटंगी, सिंग्रामपुर, दमोह, बिरधा, ग्वालियर, वृंदावन, होडल, बल्लभगढ़ से होते हुए 900 किलोमीटर की दूरी 18 दिनों में पूरी कर 12 फरवरी 2020 को दिल्ली के इंडिया गेट पहुंची थी। दौड़ पूरी करने के बाद दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed