फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Haj application forms by intending pilgrims is extended up to 15 February 2022

दिल्ली: हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब 15 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Mon, 31 Jan 2022 04:41 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 31 Jan 2022 04:41 PM IST
सार

हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 30 जनवरी को एक सर्कुलर में कहा था कि ऑनलाइन आवेदन को 25 फरवरी 2022 तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Haj application forms by intending pilgrims is extended up to 15 February 2022
हज यात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हज के लिए आजमीन अब 15 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की धीमी गति को देखते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ा दी है। प्रदेश में एक नवंबर को ऑनलाइन हज आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी।

विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी। मगर कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते हज आवेदन की रफ्तार में तेजी नहीं आ रही है। पिछले तीन महीने में अंतिम तिथि तक महज 7412 लोगों ने ही हज के लिए आवेदन किया है। 
विज्ञापन


जबकि ये आवेदन प्रदेश के संभावित हज कोटे की सीटों का 25 फीसदी भी नहीं है। गौरतलब है कि कोरोना काल से पहले वर्ष 2019 में यूपी का हज सीटों का कोटा करीब 32 हजार का था। कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2020 और वर्ष 2021 की हज यात्रा निरस्त कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 वर्ष तक के बुजुर्गों को आवेदन करने की स्वीकृति दी
हज की तमन्ना रखने वाले साठ वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग भी इस बार मक्का शरीफ और मदीने में रसूल पाक का दर देख सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस हज के लिए 70 वर्ष तक के बुजुर्गों को आवेदन करने की स्वीकृति दी है। हालाकि, 2022 हज यात्रा के लिए अंतिम निर्णय सऊदी अरब सरकार करेगी।


कोरोना संक्रमण के मद्देनजर वर्ष 2021 में सऊदी अरब सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुषों के लिए हज यात्रा प्रतिबंधित कर दी थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरोना के केस नहीं थमने पर अंतिम समय में विदेशियों के लिए हज प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब सऊदी अरब सरकार ने 2022 के लिए सभी देशों से आवेदन मांगे हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने वर्ष 2022 के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 निर्धारित की थी। जिसे बढ़ाकर अब 15 फरवरी कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed