{"_id":"6564976e1f7bde5f6b06f054","slug":"guru-parva-celebrated-with-pomp-in-the-capital-ashram-news-c-340-1-del1011-31792-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: राजधानी में धूमधाम से मनाया गया गुरु पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: राजधानी में धूमधाम से मनाया गया गुरु पर्व
विज्ञापन
बंगला साहिब और रकाब गंज गुरुद्वारे में रही सबसे अधिक भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार को गुरु पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में सिख समुदाय व अन्य वर्ग के श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में जाकर मत्था टेका। नई दिल्ली स्थित बंगला साहिब और रकाब गंज गुरुद्वारे में सबसे अधिक भीड़ रही। इन दोनों गुरुद्वारे में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां पर सिख युवकों ने दस्तार बांधने की शुरुआत भी की।
राजधानी स्थित तमाम सिख बहुल इलाकों में सोमवार की सुबह से ही गुरु पर्व दी लख-लख बधाई हौवे देने की शुरुआत हुई और शाम तक यह सिलसिला जारी रहा। बंगला साहिब गुरुद्वारे में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु मत्था टेकने और पवित्र सरोवर में स्नान करने के लिए आने शुरू हो गए थे और देर शाम तक आते रहे। दोपहर के समय श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ होने से अशोक रोड, खड़ग सिंह मार्ग, पंत मार्ग, काली बाड़ी रोड पर जाम लग गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मोमबत्ती जलाई और मिठाई-फल बांटे। गुरुद्वारे में पूरे दिन कीर्तन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया। दूसरी ओर विभिन्न इलाकों में सिंह सभाओं ने नगर कीर्तन निकाला। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पालकी साहिब के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वाराें और अन्य जगह लंगर भी वितरित किया।