Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Growing trend of sugar-free sweets made with dry fruits

Delhi News: शुगर फ्री और ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाइयों का बढ़ा चलन

Thu, 05 Nov 2026 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Growing trend of sugar-free sweets made with dry fruits
स्वाद के साथ सेहत को प्राथमिकता देने वाले लोगों के लिए नए और आकर्षक विकल्प
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। त्योहारों की रौनक बाजारों में उतर चुकी है और मिठाइयों की दुकानों पर भी ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। हालांकि, इस बार मिठाई बाजार में सिर्फ रसगुल्ले, गुलाब जामुन और काजू कतली की ही चर्चा नहीं है। ग्राहकों की पसंद में एक नया नाम तेजी से जुड़ रहा है और वह है हेल्दी स्वीट्स। स्वाद के साथ सेहत को प्राथमिकता देने वाले लोगों के लिए मिठाई कारोबारियों ने भी अपनी रेंज में कई नए और आकर्षक विकल्प शामिल किए हैं। अब शुगर फ्री मिठाइयां, ड्राई फ्रूट्स बर्फी, खजूर के लड्डू, अंजीर रोल और बादाम-पिस्ता से तैयार स्वीट्स बाजार में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

पारंपरिक मिठाइयों को मिल रहा मॉडर्न ट्विस्ट
मिठाई कारोबार में अब पारंपरिक स्वाद को नए अंदाज में पेश किया जा रहा है। काजू कतली और बर्फी जैसी लोकप्रिय मिठाइयों के साथ ड्राई फ्रूट्स से तैयार नई वैरायटी ग्राहकों को लुभा रही हैं। कहीं खजूर और अंजीर की प्राकृतिक मिठास का इस्तेमाल हो रहा है, तो कहीं बादाम, अखरोट और पिस्ता के साथ नए फ्लेवर तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हेल्दी गिफ्टिंग का बढ़ता क्रेज
त्योहारों पर अपनों को मिठाई देने की परंपरा में भी बदलाव आ रहा है। अब लोग आकर्षक पैकिंग वाले ड्राई फ्रूट्स और शुगर फ्री स्वीट्स के डिब्बे पसंद कर रहे हैं। खासकर ऐसे परिवारों में इन विकल्पों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां खानपान को लेकर विशेष सावधानी बरती जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हम भी हेल्दी स्वीट्स की ओर ध्यान दे रहे हैं। कम चीनी और प्राकृतिक सामग्री से बने विकल्पों को पेश किया जा रहा है।
- आकाश, ठाकुर हलवाई


अब लोग फिटनेस लाइफ स्टाइल की ओर बढ़ रहे हैं और पारंपरिक मिठाइयों को छोड़कर हेल्दी ऑप्शन को तलाश रहे हैं।
- वंश सक्सेना, श्री श्याम स्वीट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed