{"_id":"6057ab348ebc3e8d1d4f2fa9","slug":"green-vegetables-prices-put-a-century-in-retail-ashram-news-noi5727656139","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदरा में हरी सब्जियों के दाम ने लगाया शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदरा में हरी सब्जियों के दाम ने लगाया शतक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। सब्जियों के भाव खुदरा में एक बार फिर आसमान छूने लगे हैं। गर्मी की आहट से ही हरी सब्जियों कीमतें लाल-पीले रंग दिखाने लगी हैं। भिंडी, परवल, करेला, तोरई तो भाव के मामले में शतक लगा रहे है। प्याज की कीमत में कुछ कमी हुई है, लेकिन यह पिछले साल की तुलना में अब भी ज्यादा है।
महंगाई दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इस कारण आम लोगों की थाली से पौष्टिक आहार भी कम होने लगा है। चावल, दाल, आटा, सरसों तेल की कीमत में तो पहले से ही महंगाई की मार थी, अब हरी सब्जियां भी तेवर दिखा रही हैं। खुदरा बाजार में तोरई 110 रुपये किलो है। भिंडी भी 100 रुपये किलो है। करेला भी 80 रुपया किलो के पार चला गया है। हालांकि प्याज व आलू की कीमतें कम हैं। खुदरा बाजार में प्याज 20 रुपये किलो है तो ढाई किलो आलू की कीमत 50 रुपये है।
खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि गर्मी की शुरुआत से ही थोक बाजार में उन्हें सब्जियां महंगी मिलने लगती हैं। उनके मुताबिक, बीते दिनों तोरई का थोक भाव 90-100 रुपये किलो पहुंच गया था। परवल के भाव भी इन दिनों चढ़े हुए है। बैंगन खुदरा बाजार में 40 रुपये किलो है तो घीया 30-34 रुपये।
विज्ञापन
पोटेटो-ऑनियन मर्चेंट एसोसिएशन के राजेंद्र शर्मा का कहना है कि थोक बाजार में भाव काफी कम हैं। सब्जियों का राजा आलू थोक भाव में 6-9 रुपये प्रतिकिलो है। पेठा, सीताफल 10 रुपये किलो है। इसी तरह करेला 50-60 रुपये किलो है तो टमाटर 10 रुपये किलो तक है। थोक बाजार में भिंडी 25-70 रुपये तक बिक रही है। रेहड़ी-पटरी वाले लोगों से अधिक कीमत वसूलते हैं।