{"_id":"61e09e7bd55d1b282435e283","slug":"green-cover-of-delhi-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : दिल्ली का हरित क्षेत्र बढ़ा, केंद्र ने जारी की रिपोर्ट, 2019 की तुलना में 18 वर्ग किमी की वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : दिल्ली का हरित क्षेत्र बढ़ा, केंद्र ने जारी की रिपोर्ट, 2019 की तुलना में 18 वर्ग किमी की वृद्धि
Fri, 14 Jan 2022 03:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 14 Jan 2022 03:19 AM IST
सार
पर्यावरण मंत्री के मुताबिक केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने बृहस्पतिवार को राज्य वन रिपोर्ट (एसएफआर) 2021 जारी की। यह रिपोर्ट भारतीय वन सर्वेक्षण की केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा तैयार की गई है।
विज्ञापन
संजय वन
विस्तार
राजधानी में पौधरोपण में 18 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है। दिल्ली का हरित क्षेत्र बीते दो वर्षों में अपने भौगोलिक क्षेत्र 21.88 फीसदी से बढ़कर 23.06 फीसदी हुआ है। इसका खुलासा केंद्र की ओर से जारी राज्य वन रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री के मुताबिक केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने बृहस्पतिवार को राज्य वन रिपोर्ट (एसएफआर) 2021 जारी की। यह रिपोर्ट भारतीय वन सर्वेक्षण की केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा तैयार की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के हरित क्षेत्र में 2019 की तुलना में लगभग 18 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एसएफआर 2019 के अनुसार दिल्ली का ट्री कवर 129 वर्ग किमी था, जो बढ़कर 147 वर्ग किमी हो गया है। इसका मतलब है कि बीते दो सालों में 18 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है। वहीं, समग्र ग्रीन कवर (वन कवर + ट्री कवर) अब 342 वर्ग किमी (एसएफआर 2021 के अनुसार) है, जो पहले 324.44 वर्ग किमी था। पिछले दो वर्ष 2019-2021 में दिल्ली के कुल भौगोलिक क्षेत्र का हरित क्षेत्र 21.88 फीसदी से बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यम घना जंगल क्षेत्र 56.42 वर्ग किमी से 56.60 वर्ग किमी हो गया है। बहुत घने जंगल के 6.2 वर्ग किमी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, खुला जंगल जो 132.30 वर्ग किमी था, वो अब 131.68 वर्ग किमी हो गया है।