{"_id":"60788e558ebc3ec8997982d2","slug":"graveyard-of-hindu-indian-traced-in-saudi-arab-ashram-news-noi577375162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में गलती से दफनाए गए हिंदू की कब्र की जानकारी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में गलती से दफनाए गए हिंदू की कब्र की जानकारी मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। सऊदी अरब सरकार ने वहां मुस्लिम समझकर दफनाए गए हिंदू व्यक्ति की कब्र का पता लगा लिया है। उसके शव को वापस भारत भेजने पर विचार किया जा रहा है। केन्द्र सरकार ने बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय को यह जानकारी दी।
न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह के समक्ष पेश विदेश मंत्रालय के अधिवक्ता रिपुदमन भारद्वाज ने बताया कि जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शव को वापस भेजने के लिए सऊदी की एक अदालत में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों द्वारा मृतक के मृत्यु प्रमाण पत्र में उसका धर्म गलत लिखा होने की वजह से हिंदू व्यक्ति के शव को मुस्लिम रिवाजों के अनुसार दफना दिया गया।
केंद्र सरकार के अधिवक्ता ने कहा कि शव वापस लाने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं। अदालत ने मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों पर विचार करने के बाद न्याय मित्र नियुक्त किया है, जिसे इस तरह के मामलों में सरकार की मदद करने का अनुभव है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी अंजू शर्मा ने दायर याचिका में विदेश मंत्रालय को जल्द से जल्द शव का पता लगाने और तय समय में उसे भारत लाने का निर्देश देने की अपील की थी। संजीव कुमार (51) सऊदी अरब में काम करते थे। 24 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। उनका शव वहां एक अस्पताल में रखा रहा था।
याचिका में कहा गया है, दुर्भाग्यवश, याचिकाकर्ता के पति के देहांत के सात सप्ताह बाद भी अधिकारी संजीव कुमार के शव को भारत लाने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने में नाकाम रहे।
याचिका में अदालत से अपील की गई है कि वह केन्द्र सरकार को जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ इस लापरवाही के लिए उचित विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दे। साथ ही अधिकारियों को सही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने और मृतक की पत्नी को दस्तावेज उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया गया है।