फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Government will give financial assistance to the families of the Kovid dead

दिल्ली : कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को आर्थिक सहायता देगी सरकार

Wed, 08 Sep 2021 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Sep 2021 04:54 AM IST
सार

मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना के तहत 3708 आवेदन स्वीकृत। आर्थिक सहायता योजना में 1257 और एकमुश्त अनुग्रह भुगतान योजना के तहत 2451 परिवार होंगे लाभांवित।

विज्ञापन
Government will give financial assistance to the families of the Kovid dead
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले 3708 लोगों के परिवारों को दिल्ली सरकार आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना के तहत इसकी स्वीकृति दी गई है। इसमें मासिक आर्थिक सहायता योजना के तहत 1257 और एकमुश्त अनुग्रह भुगतान योजना के तहत 2451 परिवार लाभांवित होंगे।

विज्ञापन


दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को लाभार्थियों तक मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना के तहत शीघ्र आर्थिक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के आश्रित परिवारों को आर्थिक मदद देने के लिए यह योजना शुरू की है।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत मासिक आर्थिक सहायता योजना और एकमुश्त अनुग्रह भुगतान योजना का लाभ जरूरतमंद परिवारों को दिया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। दोनों योजनाओं के तहत अभी तक 9999 आवेदन प्रापत हुए हैं। इनमें से 3708 को जांच के उपरांत योजना का लाभ देने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार रुपये की दी जा रही राशि
कोरोना से जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को 50 हजार रुपये की एकमुश्त राशि दी जा रही है। वहीं, कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने मां और पिता दोनों को खो दिया है या उनके माता-पिता में से कोई एक पहले से नहीं थे और दूसरे की कोरोना की वजह से मौत हो गई है और बच्चा अनाथ हो गया है, तो उन सभी बच्चों को मासिक आर्थिक सहायता योजना के तहत 25 साल की उम्र तक हर महीने 2500 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed