फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Government schools will open in Delhi from tomorrow after some improvement in the air

Back To School : दिल्ली-एनसीआर की हवा में हुआ सुधार, राजधानी में कल से खुलेंगे प्राइमरी स्कूलों के द्वार

Tue, 08 Nov 2022 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 08 Nov 2022 04:40 AM IST
सार

Delhi : हालांकि, लगातार चौथे दिन यह बेहद खराब की स्थिति में बनी रही। दिल्ली में सोमवार को औसत एक्यूआई 343 रहा। दिल्ली और नोएडा में बुधवार से सभी प्राइमरी स्कूल खोलने का फैसला किया गया है। वहीं, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण में लगाए प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। 

विज्ञापन
Government schools will open in Delhi from tomorrow after some improvement in the air
हवा में हुआ कुछ सुधार... - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली और नोएडा में बुधवार से सभी प्राइमरी स्कूल खोलने का फैसला किया गया है। वहीं, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण में लगाए प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर की हवा में सोमवार को सुधार दिखा। हालांकि, लगातार चौथे दिन यह बेहद खराब की स्थिति में बनी रही। दिल्ली में सोमवार को औसत एक्यूआई 343 रहा। 

विज्ञापन


दिल्ली की सीमा में अब ट्रकों का प्रवेश संभव होगा। सरकार ने 50 फीसदी कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश वापस ले लिया है। इसके अलावा निजी निर्माण को छोड़ दूसरी निर्माण गतिविधियां चालू हो जाएंगी। हालांकि, अब भी दिल्ली में बीएस-3 पेट्रोल व बीएस-4 डीजल वाहनों के सड़कों पर उतरने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन


40.25 हजार से अधिक प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी
 दिल्ली में इस साल अब तक 40 लाख, 25 हजार, 946  वाहनों को वैध नियंत्रित प्रदूषण प्रमाण पत्र(पीयूसीसी) जारी किए। प्रदूषण स्तर के गंभीर होने पर परिवहन विभाग की तरफ से नोटिस भी भेजे गए थे। बगैर पीयूसीसी चलने वाले वाहनों पर जुर्माना किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 60 लाख, 36 हजार, 207 वाहनों के लिए पीयूसीसी जारी किए गए थे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक साल भर प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर विभागीय टीमें कार्रवाई करती हैं। करीब 10 महीने में लाखों की संख्या में पीयूसीसी जारी होने के बावजूद अभी भी सड़कों पर कई वाहन बगैर पीयूसीसी चल रहे हैं। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। साल के 10 महीने में 8444 वाहनों की मियाद (10 साल पुराना डीजल और 15 साल पुराना पेट्रोल)खत्म होने पर उन्हें जब्त किया गया। 


पांच लाख से अधिक वाहनों पर पाबंदी 
दिल्ली में फिलहाल बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों के चलने पर अभी भी पाबंदी है। हालांकि आदेश में कहा गया है कि आवश्यक कार्यों के सिलसिले में जाने वाले वाहनों, सरकारी और चुनाव ड्यूटी में आवागमन करने वाले वाहनों को इसमें छूट दी गई है। ग्रैप-3 के तहत बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल कारों पर पाबंदी से दिल्ली में पांच लाख से अधिक वाहनों के पहिये थम जाएंगे। अगर, इन्हें सड़कों पर उतारा जाता है तो उनपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दिल्ली में 207038 बीएस-3 पेट्रोल जबकि 309225 बीएस-4 डीजल वाहन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed