फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Got so busy running the phone fell on the metro track while walking CISF jawan saved his life

दिल्ली: फोन चलाने में हो गया इतना मशगूल, चलते-चलते मेट्रो ट्रैक पर जा गिरा, सीआईएसएफ के जवान ने बचाई जान

Sat, 05 Feb 2022 10:24 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 10:24 PM IST
सार

मेट्रो स्टेशन पर एक युवक की जान जाते-जाते बच गई। वह मोबाइल चलाने में इस कदर मग्न हो गया कि चलते-चलते मेट्रो ट्रैक पर जा गिरा। उसे याद ही नहीं रहा कि वह कहां चल रहा है जिसके चलते यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Got so busy running the phone fell on the metro track while walking CISF jawan saved his life
मेट्रो ट्रैक पर गिरा युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) के जवानों ने एक यात्री की जान बचा ली। यात्री मोबाइल फोन में व्यस्त होकर प्लेटफार्म से नीचे ट्रैक पर गिरकर घायल हो गया। उसी ट्रैक पर ट्रेन के आने से पहले ही दूसरे प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे सीआईएसएफ के जवान भागकर यात्री तक पहुंचे और उसे ट्रैक से सुरक्षित निकाल लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन


सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि यात्री की पहचान शाहदरा निवासी शैलेंद्र मेहता (57) के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे एक व्यक्ति शाहदरा मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ा था। वह लगातार अपने फोन में व्यस्त था। फोन देखने के चक्कर में उसे पता ही नहीं चला कि वह प्लेटफार्म के किनारे पर आ गया है। पैर फिसलते ही वह ट्रैक पर आ गिरा। इसी ट्रैक पर एक मेट्रो ट्रेन आ रही थी। 
विज्ञापन


सीआईएसएफ जवान की सतर्कता ने बचाई जान
प्लेटफार्म नंबर दो पर सीआईएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। जवानों की नजर ट्रैक पर गिरे व्यक्ति और उस ट्रैक पर आ रही ट्रेन पर पड़ी। यह देखकर सिपाही रोहतास चंद्रा तुरंत भागकर यात्री के पास पहुंचा और उसे सहारा देकर प्लेटफार्म पर चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री को मामूली चोट लगी थी। उसे स्टेशन कंट्रोलर के कार्यालय में ले जाया गया। जहां यात्री की काउसलिंग की गई। उसके बाद यात्री को जाने दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक कीमती जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed