राहत भरी खबर : दिल्ली में पांच दिनों में एक लाख से अधिक लोगों ने दी कोरोना को मात
दिल्ली में कोरोना से बदहाली के बीच एक सुकूनभरी खबर आई है। एक तरफ कोरोना के बढ़ते मामले डरा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। दिल्ली में बीते पांच दिनों में एक लाख से अधिक लोगों ने कोरोना को मात दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना से बदहाली के बीच एक सुकूनभरी खबर आई है। एक तरफ कोरोना के बढ़ते मामले डरा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। दिल्ली में बीते पांच दिनों में एक लाख से अधिक लोगों ने कोरोना को मात दी है।
संक्रमण को रोकने और मरीजों के इलाज के लिए सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही दिल्ली सरकार की ओर से रोजाना लगभग 55 हजार से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं।
दिल्ली में रोजाना औसतन 20 हजार से अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। 19 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच दिल्ली में एक लाख आठ हजार 411 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। इनमें से लगभग 25 हजार मरीज गंभीर रूप से बीमार थे।
अब तक कुल 8,75,109 लोग हो चुके स्वस्थ
वहीं राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 23 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए और संक्रमण के 24, 331 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को कुल 23,572 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कुल संक्रमितों में से 8,75,109 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
7 दिन में सवा लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी
उधर, विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अगर इसी प्रकार लोग स्वस्थ होते रहे तो जल्द ही कोरोना का ग्राफ नीचे आएगा। पिछले साल मार्च में कोरोना की शुरुआत के बाद ऐसा पहली बार है जब 7 दिन में ही सवा लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। आंकड़ों पर गौर करें तो 15 अप्रैल तक स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या 7,18,176 थी, जो 22 अप्रैल को बढ़कर 8,51,537 हो गई है। इस लिहाज से देखें तो 7 दिन के भीतर ही 1,33,361 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
संक्रमितों की संख्या के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीज अभी कम
पिछले एक सप्ताह की स्थिति देखें तो 15 अप्रैल के बाद से ही हर एक दिन स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। 21 अप्रैल को एक ही दिन में 24,600 लोग कोरोना से ठीक हुए थे। यही कारण है कि संक्रमितों की संख्या के तेजी से बढ़ने के बावजूद भी दिल्ली में कोरोना से रिकवरी दर अभी भी करीब 90 फ़ीसदी बनी हुई है। हालांकि, जिस हिसाब से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है उसके मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीज अभी कम है।