IGI Airport: एयरपोर्ट पर विमान के शौचालय से दो करोड़ का सोना बरामद, बाथरूम के सिंक में चिपका था पाउच
ग्रे पाउच में चार गोल्ड बार्स थे जिनका कुल वजन लगभग 3969 ग्राम था। अधिकारियों ने बताया कि सोने की चार छड़ें जब्त कर ली गई हैं और आगे की जांच चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के शौचालय से लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की चार सोने की छड़ें बरामद की गई हैं। उड़ान की छानबीन के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने वाशरूम में सिंक के नीचे टेप से चिपका हुआ एक ग्रे पाउच बरामद किया है।
ग्रे पाउच में चार गोल्ड बार्स थे जिनका कुल वजन लगभग 3969 ग्राम था। अधिकारियों ने बताया कि सोने की चार छड़ें जब्त कर ली गई हैं और आगे की जांच चल रही है।
A team of Customs officers at Delhi's IGI airport during rummaging of a flight recovered a grey coloured pouch containing four Gold bars valued at over Rs one crores; Case registered. pic.twitter.com/wdHFVUxrsr
— ANI (@ANI) March 5, 2023