फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   'Give digital degree in a week for enrollment and job abroad'

‘विदेशों में दाखिला और नौकरी के लिए एक हफ्ते में दें डिजिटल डिग्री’

Tue, 08 Sep 2020 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
'Give digital degree in a week for enrollment and job abroad'
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय को निर्देश दिया कि वह उन छात्रों को सात दिन के भीतर डिजिटल डिग्री प्रदान करे, जिन्हें विदेशों में दाखिला लेने या नौकरी के लिए दस्तावेज की तत्काल आवश्यकता है। पीठ ने कहा कि डिग्री हासिल करना छात्रों के लिए एक उत्सव जैसा होता है, लेकिन अब यह एक यातना जैसा बन गया है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने डीयू से पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों को डिग्री न देने के मुद्दे पर डीयू प्रशासन पर नाराजगी जताई। डिजिटल डिग्री देने के लिए छात्रों से वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन मांगने के साथ ही ईमेल के जरिये छात्रों से संबंधित दस्तावेज की प्रतियां मांगने पर भी हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया। पीठ ने कहा कि जब छात्र डिग्री के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुका है तो उससे ईमेल के जरिये दस्तावेज की प्रतियों क्यों मांगी जा रही हैं।
विज्ञापन

पीठ ने कहा कि छात्रों को डिग्री की बेहद आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें विदेशों में दाखिले और नौकरियों के लिए दस्तावेज देने होंगे। डिजिटल डिग्री देने की प्रक्रिया को कठिन करने की बजाय इसे सरल किया जाए। पीठ ने डीयू प्रशासन को निर्देश दिया कि डिजिटल डिग्री देने के लिए दस्तावेज की प्रतियां ईमेल पर मांगे जाने की शर्त को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed