फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   girl was shot inside house herself committed suicide young man was angry with marriage being fixed at another place of girlfriend

दिल्ली: युवती को घर में घुसकर मारी गोली, खुद भी की खुदकुशी, प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज था युवक

Tue, 09 Nov 2021 08:50 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 09 Nov 2021 08:50 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विक्की कोमल को एक तरफा चाहता था। जबकि कोमल उसे अनदेखा करती थी। इस दौरान विक्की को पता चला कि कोमल की शादी दूसरी जगह तय हो गई है।

विज्ञापन
girl was shot inside house herself committed suicide young man was angry with marriage being fixed at another place of girlfriend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुंडका इलाके में मंगलवार को एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उसे गोली मार दी और फिर खुद के सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गनीमत रही कि युवती के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला कि युवक-युवती से एक तरफा प्यार करता था और युवती की शादी दूसरी जगह तय हो जाने से वह नाराज था। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलूओं से मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे पुलिस को मुंडका इलाके में एक युवती को गोली मारकर खुद को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां लोगों ने युवक को कमरे में बंद कर रखा था। परिवार वाले युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। पुलिस को मौके पर खून से लथपथ एक युवक मिला। जिसके सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की पहचान सोहना गुरुग्राम निवासी विक्की (25) के रूप में हुई है। वह युवती की चाची का सगा भाई था। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। युवती की पहचान कोमल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि दोपहर में विक्की कोमल के घर में घुस गया। उस समय वह कमरे में अपनी मां के साथ बैठी थी। विक्की ने कोमल पर गोली चला दी। गोली उसके पैर में लगी। गोली चलते ही मां-बेटी शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। शोर होने पर आस पास के लोग वहां जमा हो गए। इसी दौरान विक्की दूसरे कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विक्की कोमल को एक तरफा चाहता था। जबकि कोमल उसे अनदेखा करती थी। इस दौरान विक्की को पता चला कि कोमल की शादी दूसरी जगह तय हो गई है। विक्की ने कोमल के ससुराल वालों को झूठे मैसेज कर बदनाम कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed