{"_id":"6213f629c44c0e2e79750259","slug":"girl-murdered-after-gang-rape-in-narela-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेला: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या, आरोपियों ने शराब पीकर धोखे से बुलाया था पीड़िता को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेला: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या, आरोपियों ने शराब पीकर धोखे से बुलाया था पीड़िता को
Tue, 22 Feb 2022 01:59 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:59 AM IST
सार
आरोपी ने बताया की घटना वाले दिन 12 फरवरी को राहुल के कर्मचारी के साथ शराब पी और फिर किशोरी को धोखे से दुकान में बुलाया। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्हें डर था किशोरी उन्हें पहचानती है और वह घटना की जानकारी परिजनों को दे सकती है, इसलिए उन्होंने सलवार से उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई थी। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दोस्त की तलाश में दबिश दे रही है। किशोरी 12 फरवरी से गायब थी और 19 फरवरी को उसका शव एक बंद दुकान में मिली थी। फरार आरोपी दुकानदार का कर्मचारी है। आरोपियों ने शराब पीकर किशोरी को धोखे से बुलाया और घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी मुंबई भागने के फिराक में था।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 15 फरवरी को नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में रहने वाली एक किशोरी के अगवा किए जाने की शिकायत उसके पिता ने थाने में की। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर ही रही थी कि 19 फरवरी को नरेला में दुकान करने वाले राहुल ने पुलिस को अपनी दुकान से बदबू आने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। दुकान में रखे उपले की ढ़ेर से किशोरी का शव मिला। शव सड़ी गली अवस्था में थी। पुलिस अपहरण के साथ साथ हत्या की धारा जोड़कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
राहुल ने बताया कि वह झांसी गया हुआ था। उसे लोगों ने बताया की उसकी दुकान से बदबू आ रही है और उसका कर्मचारी गायब है। 19 फरवरी को उसने दुकान पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। राहुल ने पुलिस को बताया कि कर्मचारी पर वारदात को अंजाम देने का शक है। साथ ही कर्मचारी का एक दोस्त भी फरार है। पुलिस ने दोनों की तलाश में दबिश शुरू की और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। रविवार रात पुलिस को दुकानदार के कर्मचारी के दोस्त सचिन के गांव के बाहर देखे जाने की जानकारी पुलिस को मिली। जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा और थाने की टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया की घटना वाले दिन 12 फरवरी को राहुल के कर्मचारी के साथ शराब पी और फिर किशोरी को धोखे से दुकान में बुलाया। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्हें डर था किशोरी उन्हें पहचानती है और वह घटना की जानकारी परिजनों को दे सकती है, इसलिए उन्होंने सलवार से उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।