फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Girl crossing the road crushed by school bus, dies

Delhi News: सड़क पार कर रही बच्ची को स्कूल बस ने कुचला, मौत

Fri, 19 Jan 2024 03:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Girl crossing the road crushed by school bus, dies
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सरिता विहार इलाके में जनता फ्लैट रोड के पास हुआ हादसा, मां के साथ किसी काम से निकली थी बाहर
विज्ञापन

घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटी, पुलिस ने समझाकर मौके से हटाया
पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक को किया गिरफ्तार, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सरिता विहार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह मां के साथ सड़क पार कर रही लड़की को स्कूल बस ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त काजल (12) के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने खूब हंगामा किया।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों को समझाकर सड़क से हटाया गया। बाद में पुलिस ने स्कूल में चल रही निजी ऑपरेटर की बस को जब्त करके आरोपी चालक गांव नगवा, खलीलाबाद, संत कबीर नगर यूपी निवासी राम विनोद (42) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के समय पतली सड़क पर आरोपी चालक बस को ओवरटेक कर रहा था। सड़क पार कर रही उसकी मां दूसरी ओर पहुंच गई, लेकिन काजल सड़क पूरी तरह से पार नहीं कर पाई और बस के अगले पहिये की चपेट में आ गई। सरिता विहार थाना पुलिस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक काजल परिवार के साथ विरेंद्र के मकान, सुंदर पब्लिक स्कूल, मदनपुर खादर में रहती थी। इसके परिवार में पिता फरजान अली, मां सबिना बेगम व अन्य सदस्य हैं। फरजान अली फल बेचता है। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 8.00 बजे सबिना बेगम बेटी काजल के साथ किसी काम से निकली थी। तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed