फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Girdharlal Hospital does not have ambulance and driver for years

Delhi News: गिरधरलाल अस्पताल के पास सालों से एंबुलेंस और ड्राइवर नहीं

Mon, 01 May 2023 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 09:17 PM IST
विज्ञापन
Girdharlal Hospital does not have ambulance and driver for years
गिरधरलाल अस्पताल के पास सालों से एंबुलेंस और ड्राइवर नहीं
विज्ञापन

-मेयर ने औचक निरीक्षण कर दी जानकारी, कई वर्षों से अस्पताल में 50 फीसदी डॉक्टर-स्टाफ की कमी


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
गिरधरलाल अस्पताल के पास सालों से एंबुलेंस और ड्राइवर नहीं है। अस्पताल में काफी समय से 50 फीसदी डॉक्टर-स्टाफ की कमी है। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने सोमवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तो इसकी जानकारी मिली। मेयर ने निरीक्षण के बाद तत्काल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए।


मेयर डाॅ. शैली ओबराॅय ने कमला मार्केट स्थित गिरधरलाल प्रसूति अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में स्त्री रोग ओपीडी, लेबर रूम, डिलीवरी रूम, रजिस्ट्रेशन सेंटर, दवाई वितरण सेंटर, लैब, यूनानी और होम्योपैथी डिस्पेंसरी आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां इलाज कराने आए मरीजों से बात की। मरीजों ने बताया कि उन्हें लंबी वेटिंग लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। दूसरी तरफ चिकित्सा अधिकारी ने मेयर को बताया कि अस्पताल में डाॅक्टर और नर्सिंग स्टाॅफ की कमी है, जिससे उपस्थित स्टाफ पर अतिरिक्त भार रहता है। अस्पताल में लंबे समय से एंबुलेंस और ड्राइवर तक नहीं हैं। एक ही पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन और एक रेडियोलाॅजिस्ट है। जो सप्ताह में तीन दिन अपनी सेवाएं देते हैं।
विज्ञापन



मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रेडियोलाॅजिस्ट और एनेस्थीसिया के डाॅक्टर की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए, जिससे मरीजों को बाधा रहित चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवायी जा सकें। स्थानीय पार्षद किरण कुमार, निदेशक डाॅ. अक्षय कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. निरोत्तम दास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed