{"_id":"60f5dc9654cd054d58146fe6","slug":"get-tested-for-dengue-and-malaria-in-case-of-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाह: बुखार होने पर डेंगू और मलेरिया का कराएं जांच, बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों का भी है खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाह: बुखार होने पर डेंगू और मलेरिया का कराएं जांच, बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों का भी है खतरा
Tue, 20 Jul 2021 01:42 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:42 AM IST
सार
जीटीबी अस्पताल के डॉक्टर आर.एस रौतेला का कहना है कि इस समय अगर किसी को बुखार हो रहा है या किसी भी कारण से शरीर अस्वस्थ है तो उसे सिर्फ कोरोना न समझें। क्योंकि बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का काफी खतरा रहता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस मौसम में कोरोना के अलावा डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के होने का भी खतरा है। ऐसे में जरूरी है की इन रोगों से बचने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरती जाए।
विज्ञापन
जीटीबी अस्पताल के डॉक्टर आर.एस रौतेला का कहना है कि इस समय अगर किसी को बुखार हो रहा है या किसी भी कारण से शरीर अस्वस्थ है तो उसे सिर्फ कोरोना न समझें। क्योंकि बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का काफी खतरा रहता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डेंगू व मलेरिया का मच्छर पानी में पनपता है। इसलिए जरूरी है कि लोग घरों में पानी इकट्ठा नहीं होने दें। बारिश के मौसम में लोग अपने घरों में लगे कूलर को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें। कूलर के पानी को पूरी तरह से निकाल कर, उसे सुखाकर दोबारा से पानी भरें।
विज्ञापन
समय-समय पर पानी बदलते रहें। घरों में रखे मटकों, गमलों, टायरों में भी पानी जमा नहीं होने दें। इसके साथ ही छत पर भी पानी की निकासी का इंतजाम करें। सावधानी बरत कर हीं लोग मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बच सकते हैं। बुखार आदि होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर जांच कराएं। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं नहीं लें।