{"_id":"64bea205963fd4dc420f4594","slug":"german-rottweiler-dog-bites-teenager-ashram-news-c-340-1-del1011-19946-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: जर्मन नस्ल के कुत्ते रोटवीलर ने किशोर को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: जर्मन नस्ल के कुत्ते रोटवीलर ने किशोर को काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कुत्ते की मालकिन के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर इलाके में जर्मन नस्ल के कुत्ते रोटवीलर ने एक किशोर को काटकर लहूलुहान कर दिया। किशोर की मां का आरोप है कि कुत्ते को उसकी मालकिन ने पकड़ रखा था, लेकिन काटने के दौरान महिला ने बचाव के लिए कुछ नहीं किया। यहां तक कि उसने किशोर के इलाज करवाने का आश्वासन दिया और बाद में कोई मदद नहीं की। किशोर की मां की शिकायत पर पुलिस ने कुत्ते की मालकिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पीड़ित की पहचान अरमान सिंह के रूप में हुई है। वह परिजनों के साथ कृष्ण पार्क तिलक नगर में रहता है। पुलिस को दी शिकायत में उसकी मां ने बताया कि 20 जुलाई को उसका बेटा दुकान से सामान खरीदने जा रहा था। वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी होकर उसे देख रही थी। कुछ दूरी पर किराए पर रहने वाली भावना नाम की महिला स्कूटी पर अपने विदेशी नस्ल के कुत्ते के साथ बैठी थी। उसके बेटे के स्कूटी के पास पहुंचते ही कुत्ते ने उसके हाथ में काट लिया। विरोध करने पर कुत्ते ने उसके पैर में भी काट लिया। इस दौरान भावना ने बचाव के लिए कुछ भी नहीं किया। वह बेटे को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले गई। भावना भी वहां पहुंच गई और आश्वासन दिया कि वह उसके बेटे का इलाज करवाएगी, लेकिन बाद में उसने कोई मदद नहीं की।