{"_id":"6013782c8ebc3e08bc7f4ede","slug":"gazipur-border-closed-traffic-diverted-from-nh-24-nh-9-road-no-56-57-a-kondli-by-delhi-traffic-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीटिंग रिट्रीट : दिल्ली में कई रास्ते बंद, लोगों को इन सड़कों पर जाने से हो सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटिंग रिट्रीट : दिल्ली में कई रास्ते बंद, लोगों को इन सड़कों पर जाने से हो सकती है परेशानी
Fri, 29 Jan 2021 05:50 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 29 Jan 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विजय चौक पर शुक्रवार को होने वाले 'बीटिंग रिट्रीट' समारोह के लिए दिल्ली पुलिस ने विस्तृत यातायात प्रबंध किए हैं। जानकारी के मुताबिक यातायात संबंधी प्रतिबंध शुक्रवार को दोपहर दो बजे से रात 9:30 बजे तक प्रभावी रहेंगे।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक विजय चौक पर आम यातायात पूरी तक बंद है। सुनहरी मस्जिद चौराहे और कृषि भवन चौराहे के बीच रफी मार्ग पर यातायात बंद है। साथ ही कृषि भवन चौराहे से विजय चौक की ओर रायसीना रोड समेत आसपास के कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित है।
पुलिस ने यात्रियों को रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंद मार्ग, मदरसा टी पॉइंट, सफदरजंग रोड और रानी झांसी रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। इस दौरान बसों को भी अपने सामान्य रूट के बजाय वैकल्पिक मार्गों पर भेजा गया है। उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के गेट दोपहर दो बजे से शाम 6:30 बजे तक बंद रहेंगे।

गाजीपुर बॉर्डर को बंद कर दिया गया है
दूसरी तरफ दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। हालांकि गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने आंदोलनकारी किसान संगठनों पर सख्ती बढ़ा दी है। यूपी सरकार ने गाजीपुर बॉर्डर समेत प्रदेश में हर जगह किसान आंदोलन खत्म कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद माहौल बदल गया है।
वहीं गाजीपुर बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद ट्रैफिक को डायवर्जन किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नेशनल हाईवे-24 और गाज़ीपुर बॉर्डर आने और जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, एनएच 24, एनएच 9, रोड नंबर 56, 57 ए, कोंडली, पेपर मार्केट, टेल्को टी पॉइंट, ईडीएम मॉल, अक्षरधाम और निजामुद्दीन खट्टा से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। इलाके में ट्रैफिक बहुत भारी है।
वहीं, सिंघु, औचंदी, मंगेश, सबोली, पियाउ मनियारी सीमाएं बंद हो गईं। लामपुर, सफियाबाद, सिंघु स्कूल और पल्ला टोल टैक्स सीमाएं खोली गईं। DSIDC नरेला के पास NH44 से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि बाहरी रिंग रोड, GTK रोड और NH 44 पर जाने से बचें।
वहीं गाजीपुर बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद ट्रैफिक को डायवर्जन किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नेशनल हाईवे-24 और गाज़ीपुर बॉर्डर आने और जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है।
NH-24, गाज़ीपुर बॉर्डर आने और जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2021
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, एनएच 24, एनएच 9, रोड नंबर 56, 57 ए, कोंडली, पेपर मार्केट, टेल्को टी पॉइंट, ईडीएम मॉल, अक्षरधाम और निजामुद्दीन खट्टा से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। इलाके में ट्रैफिक बहुत भारी है।
वहीं, सिंघु, औचंदी, मंगेश, सबोली, पियाउ मनियारी सीमाएं बंद हो गईं। लामपुर, सफियाबाद, सिंघु स्कूल और पल्ला टोल टैक्स सीमाएं खोली गईं। DSIDC नरेला के पास NH44 से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि बाहरी रिंग रोड, GTK रोड और NH 44 पर जाने से बचें।
Singhu, Auchandi, Mangesh, Saboli, Piau Maniyari borders closed. Lampur, Safiabad, Singhu school & Palla toll tax borders opened. Traffic diverted from NH44 near DSIDC Narela. Avoid Outer Ring Road, GTK Road & NH 44: Delhi Traffic Police
— ANI (@ANI) January 29, 2021