दिल्ली: गौतम गंभीर शुरू करेंगे फ्री वैक्सीनेशन, 18 वर्ष से अधिक के लोगों को देंगे टीके, झुग्गियों में भी चलेगा ड्राइव
गौतम गंभीर ने बताया कि गुरुवार से अपने सांसद कार्यालय जागृति एन्क्लेव आनंद विहार में भी फ्री वैक्सीनेशन शुरू होगा। रविवार से झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए भी उनके घर जाकर वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतम गंभीर ने बताया कि गुरुवार से अपने सांसद कार्यालय जागृति एन्क्लेव आनंद विहार में भी फ्री वैक्सीनेशन शुरू होगा। रविवार से झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए भी उनके घर जाकर वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया जाएगा। प्रत्येक रविवार को झुग्गी बस्तियों वैक्सीन ड्राइव चलेगा। इसी तरह 15 जून से मयूर विहार में रहने वाले युवओं को वैक्सीन मुफ्त में लगवाया जाएगा। गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि हम सभी को एक साथ आना है और लोगों का जीवन बचाना है। इस कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए प्रयास करना होगा।
गंभीर ने कहा कि पिछले कई दिनों से टीकाकरण के लिए अनुरोध आ रहे थे। कई दिनों से इसके बारे में सोच भी रहा था कि दिल्ली सरकार द्वारा किस तरह टीकाकरण के लिए लोगों को परेशान किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए प्राइवेट अस्पतालों के दामों को हर किसी के लिए वहन करना आसान नहीं है। इन परेशानियों को देखते हुए मंगलवार से टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके लिए हमने कुछ अस्पतालों के साथ मिलकर नि:शुल्क वैक्सीनेशन शुरू करने जा रहे हैं। वैक्सीनेशन का काम उचित दिशा निर्देशों के साथ किया जाएगा। इस वैक्सीनेशन ड्राइव का सारा खर्च गौतम गंभीर फाउंडेशन वहन करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्ण टीकाकरण के सपने को साकार करना चाहते हैं और हम सभी दिल्लीवासियों को साथ मिलकर प्रधानमंत्री के सपने को साकार करना होगा। यही एक मात्र रास्ता है बेहतर और सुरक्षित भारत बनाने का।
वाट्स एप मैसेज जारी किया
वैक्सीनेशन का काम मंगलवार को सुबह 11 बजे से गीता कॉलोनी से शुरू होगा। शनिवार तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नि:शुल्क वैक्सीनेशन युवाओं को दिया जाएगा। वैक्सीन लगवाने के लिए जरूरतमंदों को 8595785545 पर व्हाट्स एप मैसेज करना होगा, मैसेज करने के बाद एक लिंक प्राप्त होगी, जिसमें दिए हुए फॉर्म को भरकर जरूरतमंद अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीनेशन सेंटर पर अपने आधार कार्ड की एक प्रति जमा करवानी होगी और मूल आधार कार्ड भी दिखाना होगा। इस आसन प्रक्रिया के बाद वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन का सारा खर्चा गौतम गंभीर फाउंडेशन) द्वारा किया जाएगा। इसके लिए गंभीर फाउंडेशन ने दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों से भी करार किया है।