फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ganpati Bappa Viraje prepared from fruits and vegetables

Delhi News: फल और सब्जियों से तैयार गणपति बप्पा विराजे

Wed, 27 Aug 2025 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Viraje prepared from fruits and vegetables
पर्यावरण के अनुकूल सजावट रहा आकर्षण का केंद्र, जागरूकता के साथ गणेश विसर्जन का चलेगा अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी के अवसर पर दक्षिणी दिल्ली में गाजे बाजे के साथ गणपति बप्पा बुधवार को लोगों के घर-घर विराजे। इस दौरान जोर बाग में आत्मिक, पर्यावरणीय, और समुदाय-केंद्रित उत्सव के साथ गणेश चतुर्थी शुरू हुई। इस तीन दिवसीय उत्सव की शुरुआत गणेश स्थापना और पूजा के साथ हुई, जिसमें सांस्कृतिक कथाकारों और भक्तों ने हिस्सा लिया। पंडाल के सजावट के साथ उसकी थीम भी देखते बन रही थी।


इस अवसर पर ज्योतिषी डॉ. जय मदान ने बताया कि इस वर्ष का उत्सव पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने वाला रहा है। परंपरागत रूप से गणेश प्रतिमाओं के नदी विसर्जन से जलाशयों में प्लास्टर, रंग और रसायनों के कारण होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए उन्होंने एक अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत भक्तों को घर पर या नियंत्रित वातावरण में प्राकृतिक और बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों का उपयोग कर विसर्जन करने के लिए प्रेरित किया गया है। वह लोगों को जलाशयों के संरक्षण, पेड़ लगाने, घरेलू बगीचे विकसित करने और पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं, जो प्रकृति और भक्ति के बीच संतुलन को दर्शाता है।
विज्ञापन


प्लास्टिक व कृत्रिम सामग्रियों नहीं हुआ उपयोग
लोगों के लिए मुख्य आकर्षण पूरी तरह से फल और सब्जियों से तैयार पर्यावरण-अनुकूल सजावट रही। इसमें मक्का, नारियल के छिलके, ड्रैगन फ्रूट, केले, कद्दू, लौकी और अन्य प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग कर सजावट की गई, जिसमें प्लास्टिक या कृत्रिम सामग्रियों का उपयोग पूरी तरह से टाला गया। यह सजावट केवल दृश्यात्मक सुंदरता तक सीमित नहीं रही। ऐसे में 29 अगस्त को गणेश विसर्जन के बाद यह फल और सब्जियां फ्रूट सलाद के रूप में परिवर्तित होकर बच्चों और जरूरतमंदों के बीच वितरित की जाएंगी। खास बात यह है कि बप्पा की मूर्ति भी इको फ्रेंडली है, ऐसे में सजावट से लेकर मूर्ति तक यहां एक भी चीज शून्य अपव्यय के दायरे में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed