फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gangster Neeraj Bawania relative was killed by Gogi gang shooters

खुलासा: गोगी गैंग के शूटरों ने की थी गैंगवार में हत्या, गैंगस्टर नीरज बवानिया का दूर का रिश्तेदार था मृतक

Tue, 01 Feb 2022 12:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Feb 2022 12:19 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर नीरज बवानिया के दूर के रिश्तेदार की हत्या में शामिल दो साजिशकर्ता को पकड़ा है। जेल में बंद गोगी गैंग के बदमाश के निर्देश पर शूटरों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
Gangster Neeraj Bawania relative was killed by Gogi gang shooters
पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के अलीपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर नीरज बवानिया के दूर के रिश्तेदार की हत्या के दो साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। हत्या गैंगवार में की गई थी। जेल में बंद गोगी गैंग के बदमाश के निर्देश पर शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में शामिल शूटरों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिरंकी गांव निवासी निखिल और मुखमेलपुर गांव निवासी गौरव राणा के रूप में हुई है। 27 जनवरी की रात को पुलिस को हिरंकी गांव में एक युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त हिरंकी गांव निवासी प्रमोद बजद के रूप में हुई। जांच में पता चला कि प्रमोद गैंगस्टर नीरज बवानिया का दूर का रिश्तेदार था और उसपर भी आपराधिक मामले दर्ज थे। प्रमोद को स्पेशल सेल ने अमित भूरा को पुलिस हिरासत से भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीपुर थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गैंगवार की आशंका को देखते हुए पुलिस नीरज के विरोधी गोगी गैंग के सदस्यों की जानकारी हासिल करने में जुट गई। साथ ही पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। 

पुलिस को जांच के दौरान निखिल और गौरव के हत्या में शामिल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने खुलासा किया कि दोनों प्रमोद बजद की हत्या की योजना में शामिल थे। 

उन लोगों ने शार्पशूटर के साथ रेकी की। उनलोगों ने प्रमोद बजद के बारे में जेल में बंद गोगी गैंग के बदमाश रोहित मोई को सारी जानकारी दी। उसके बाद रोहित ने शूटरों को उसकी हत्या के लिए निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed